मेधावी छात्रों के लिए सुनहरा मौका: बिरला ओपन माइंड्स स्कूल ने शुरू की छात्रवृत्ति योजना
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। यह योजना विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है, जिससे योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके।
__ 95 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों का पूरा प्रवेश शुल्क माफ, 30 अप्रैल तक होगा नामांकन
केटी न्यूज/बक्सर :
सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम घोषित होने के बाद जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, बक्सर ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए विशेष छात्रवृत्ति योजना की घोषणा की है। यह योजना विद्यार्थियों के प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई है, जिससे योग्य और प्रतिभाशाली छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का बेहतर अवसर मिल सके।विद्यालय प्रबंधन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी तीनों संकायों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को यह सुविधा मिलेगी।

95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का 100 प्रतिशत प्रवेश शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। वहीं अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रतिशत के आधार पर आकर्षक रियायत दी जाएगी।विद्यालय ने छात्रवृत्ति की श्रेणियां निर्धारित करते हुए बताया कि 90 से 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वालों को 50 प्रतिशत, 80 से 89 प्रतिशत अंक वालों को 40 प्रतिशत, 70 से 79 प्रतिशत वालों को 30 प्रतिशत तथा 60 से 69 प्रतिशत अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 20 प्रतिशत प्रवेश शुल्क में छूट दी जाएगी।विद्यालय प्रशासन ने बताया कि कक्षा 11वीं में नामांकन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की गई है, जबकि नियमित कक्षाओं का शुभारंभ 5 मई से होगा।

ऐसे में विद्यार्थियों और अभिभावकों से समय रहते नामांकन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है।विशेष बात यह है कि विद्यालय केवल इंटरमीडिएट शिक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी भी कराएगा। विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए आईआईटी-जेईई और नीट, मानविकी संकाय के लिए सीएलएटी और सिविल सेवा परीक्षा, जबकि वाणिज्य संकाय के लिए सीए एवं सीयूईटी जैसी परीक्षाओं हेतु व्यवस्थित मार्गदर्शन दिया जाएगा।विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर अंकुर राय ने कहा कि यह योजना किसी प्रकार का प्रचार नहीं, बल्कि प्रतिभाशाली छात्रों को आगे बढ़ाने की एक गंभीर पहल है।

उन्होंने कहा कि आर्थिक कारणों से किसी भी छात्र की प्रतिभा बाधित नहीं होनी चाहिए। विद्यालय का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनके सपनों तक पहुंचाने के लिए मजबूत आधार देना है।उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में छात्रों को स्कूल शिक्षा के साथ-साथ करियर उन्मुख तैयारी की भी आवश्यकता है। इसी सोच के तहत बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों को एक समग्र शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। नामांकन एवं अन्य जानकारी के लिए विद्यालय के हेल्पलाइन नंबर +91 91025 94777 पर संपर्क किया जा सकता है।बक्सर जिले में यह पहल मेधावी छात्रों के लिए किसी सुनहरे अवसर से कम नहीं मानी जा रही है।

