आज होगा प्रतिभा सम्मान समारोह, टॉप 10 छात्रों को किया जाएगा सम्मानित
मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद अब शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड, केसठ के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।ज्ञात हो कि हाल ही में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था।
केटी न्यूज/केसठ।
मां शांति देवी प्रधानाध्यापिका स्मृति संस्थान, केसठ के तत्वावधान में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल आयोजन के बाद अब शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कन्या प्राथमिक विद्यालय बस स्टैंड, केसठ के प्रांगण में आयोजित होगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।ज्ञात हो कि हाल ही में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में क्षेत्र के कक्षा 1 से 12वीं तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया था। प्रतियोगिता शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई थी और इसमें बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

संस्थान के पदाधिकारियों ने बताया कि आज आयोजित समारोह में प्रतियोगिता के परिणाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ टॉप 10 छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा मंच, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्र के अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

