एसपी शुभम आर्य की सख्ती: सड़क पर उतरते ही मचा हड़कंप, 40 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई

जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार की देर शाम बक्सर शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिले के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य खुद सड़क पर उतरकर विशेष जांच अभियान की कमान संभालते दिखे। एसपी की मौजूदगी में शहर के प्रमुख चौराहे ज्योति प्रकाश चौक पर चलाए गए इस अभियान ने वाहन चालकों के बीच खलबली मचा दी।

एसपी शुभम आर्य की सख्ती: सड़क पर उतरते ही मचा हड़कंप, 40 से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई

__ ब्लैक फिल्म, हूटर और अवैध नंबर प्लेट वालों पर चला डंडा, खुद मोर्चा संभालते दिखे पुलिस कप्तान

केटी न्यूज/बक्सर।

जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार की देर शाम बक्सर शहर में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिले के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य खुद सड़क पर उतरकर विशेष जांच अभियान की कमान संभालते दिखे। एसपी की मौजूदगी में शहर के प्रमुख चौराहे ज्योति प्रकाश चौक पर चलाए गए इस अभियान ने वाहन चालकों के बीच खलबली मचा दी।अचानक शुरू हुए इस सघन अभियान में पुलिस ने एक-एक वाहन को रोककर जांच की। चार पहिया वाहनों पर लगी ब्लैक फिल्म, अवैध हूटर, नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन और फर्जी अथवा मानक विहीन नंबर प्लेट को लेकर पुलिस ने सख्त तेवर दिखाए।

जिन वाहनों पर काली फिल्म लगी मिली, उन्हें मौके पर ही उतरवाया गया। कई वाहन चालकों को नियमों की जानकारी देते हुए चेतावनी भी दी गई।एसपी शुभम आर्य स्वयं सड़क पर खड़े होकर जांच की निगरानी करते रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी हालत में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को बख्शा न जाए। पुलिस कप्तान की मौजूदगी देखकर वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई चालक रास्ता बदलकर निकलने की कोशिश करते दिखे, जबकि कुछ लोग वाहन मोड़कर दूसरी गलियों से भागने लगे।पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया दोनों प्रकार के वाहनों की बारीकी से जांच की।

हेलमेट नहीं पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, दस्तावेज अधूरे होने और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामलों में भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 40 से अधिक वाहनों का चालान काटा गया, जिससे वाहन चालकों में अनुशासन का संदेश गया।इस दौरान शहर के कई इलाकों में पुलिस की अतिरिक्त तैनाती भी की गई थी, ताकि जांच अभियान के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो। मौके पर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय, नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने टीमों में बंटकर अलग-अलग बिंदुओं पर जांच की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी।

सूत्रों के अनुसार, पुलिस मुख्यालय ने हाल के दिनों में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी को गंभीरता से लिया है। इसी के तहत सभी जिलों में विशेष जांच अभियान चलाने का निर्देश जारी किया गया है। बक्सर में इस अभियान की शुरुआत एसपी ने खुद मोर्चा संभालकर की, जिससे साफ संकेत मिल गया है कि आने वाले दिनों में नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।एसपी शुभम आर्य ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क पर नियमों का पालन भी कानून व्यवस्था का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि अवैध हूटर, काली फिल्म और फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कई बार आपराधिक गतिविधियों में भी होता है, इसलिए ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय सभी दस्तावेज साथ रखें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही स्पष्ट किया कि यह अभियान एक दिन का नहीं है, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा।शहरवासियों का कहना है कि लंबे समय बाद पुलिस का ऐसा सख्त रुख देखने को मिला है। लोगों ने उम्मीद जताई कि यदि इसी तरह नियमित जांच अभियान चलता रहा तो अपराधियों और नियम तोड़ने वालों में भय बना रहेगा तथा शहर में कानून व्यवस्था और बेहतर होगी।