अरियांव में भरी दोपहरी किशोरी की गोली मार हत्या, मौके पर कैंप कर रही है पुलिस
कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में रहस्य में एक किशोरी की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच मामले की जांच और हत्यारे की गिरफ्तारी में जुट गई है।

केटी न्यूज/डुमरांव
कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव गांव में रहस्य में एक किशोरी की गोली मार हत्या कर दी गई है। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। इसकी जानकारी मिलते ही डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंच मामले की जांच और हत्यारे की गिरफ्तारी में जुट गई है।किशोरी की पहचान 15 वर्षीय श्वेता कुमारी, पिता बबलू उपाध्याय के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार दोपहर में सभी लोग घर में सो रहे थे, इसी दौरान अचानक किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खटखटाने की आवाज सुन किशोरी जैसे ही दरवाजा खोली कि किसी ने उसके ऊपर गोली चला दी।

हालांकि, किशोरी ने बचने का प्रयास किया तथा वह तेजी से घर के अंदर भागने का प्रयास की, लेकिन तब तक गोली उसके पीठ में जा लगी। जिस कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई।गोली चलने की आवाज सुन स्वजन दौड़े भेज दरवाजे की तरफ पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुका था। इधर खून से लथपथ किशोरी स्वजनों के सामने ही दम तोड़ दी।स्वजनों ने आनन फानन में इसकी सूचना स्थानीय पुलिस तथा डुमरांव एसडीपीओ को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदल_बल मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच में जुट गई।एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने घटना की पुष्टि को है।वही घटना को ले गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।

