मचा कोहराम : डुमरांव छठिया पोखरा में डूब गया युवक, तलाश जारी
![मचा कोहराम : डुमरांव छठिया पोखरा में डूब गया युवक, तलाश जारी](https://keshavtimes.com/uploads/images/202502/image_750x_67a82064995d8.jpg)
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव के प्रसिद्ध छठिया पोखरा तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना रात दो बजे की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान स्थानीय छठिया पोखरा मठिया निवासी बुद्धू प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार के रूप में हुई है। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों ने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से शव की तलाश में जुट गई है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका है।
घटना को लें शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही है। हालांकि वह रात दो बजे किन परिस्थितियों में छठिया पोखरा में कूद गया इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद मौके पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लगी है। पुलिस फिलहाल शव को बरामद करवाने का प्रयास कर रही है।