घरेलु विवाद में जेठ व जेठानी ने देवरानी को जबरन पिलाया जहर, हालत गंभीर

घरेलु विवाद में जेठ व जेठानी ने देवरानी को जबरन पिलाया जहर, हालत गंभीर

केटी न्यूज/आरा

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कुसुम्हां गांव में गुरुवार की दोपहर पूर्व के विवाद में जेठ और जेठानी द्वारा जबरन अपनी देवरानी को जहर पिलाने मामले सामने आया है। उसमें महिला की हालत काफी गंभीर बनी है‌। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।इधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पीड़ित महिला  कुसुम्हां गांव निवासी सत्यदेव चौधरी की 33 वर्षीया पत्नी रीता देवी है।  महिला के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि पूर्व में उसके बड़े पापा वीर बहादुर चौधरी और उनके परिवार वालों से गेट लगाने को लेकर झगड़ा हुआ था। तब उसके बड़े पापा गेट से आने-जाने पर रोक लगा रहे थे।

उसे समय उन लोगों द्वारा उसकी मां की पिटाई की गई थी। हालांकि तब बात खत्म हो गई थी। गुरुवार की दोपहर वह स्कूल से लौटा तो देखा कि उसकी मां फोन पर नाना से बात कर रही थी। तभी उसके बड़े पापा-मम्मी और उनके परिवार वालों से उसकी मां के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद बड़े पापा,मम्मी और उनके बेटो ने गिलास में जहर जबरन उसकी मां पिला दिया। उससे उसकी मां की हालत काफी गंभीर हो गई। उसके बाद उदवंतनगर थाना गश्ती पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।