केसठ के कस्तूरबा विद्यालय में धूमधाम से मनी कस्तूरबा गांधी की 158वीं जयंती
प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, केसठ में शनिवार को राष्ट्रमाता कस्तूरबा गांधी की 158वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एच एम मुकेश कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार पासवान द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
--सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर, बेटियों की शिक्षा पर दिया गया विशेष जोर
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, केसठ में शनिवार को राष्ट्रमाता कस्तूरबा गांधी की 158वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने दीप प्रज्वलित कर किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एच एम मुकेश कुमार ने किया कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार पासवान द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से छात्राओं ने कस्तूरबा गांधी के जीवन और उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में बेटियों की शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।वहीं पंचायत मुखिया ने अपने संबोधन में कहा कि कस्तूरबा गांधी का जीवन त्याग, सेवा और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। आज के समय में हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए हर बेटी को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना होगा। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे समाज और देश का समग्र विकास संभव है।कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को कस्तूरबा गांधी के आदर्शों पर चलने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा।

