Monday, 9 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नावानगर: झाड़ी में मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, चेहरा कुचलकर बिगाड़ी पहचान! एक पैर भी गायब महादलित बस्तियों में बक्सर डीएम ने जलाया अपनत्व का दीप, प्रशासन ने महादलित परिवारों के साथ मनाई दीपावली आरएसएस के नगर व्यवस्था प्रमुख रमेश केशरी की माताजी का निधन बक्सर एसपी शुभम आर्य की पहल से मासूमों के चेहरों पर खिल उठी मुस्कान! दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप
Keshav Times

ईशापुर-पलिया मार्ग पर जल-जमाव से सड़क की स्थिति नारकीय, आमजन बेहाल

प्रखंड के ईशापुर-पलिया मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बने जल-जमाव ने सड़क की हालत को नारकीय बना दिया है। पलिया पंचायत के वार्ड नंबर 4 में यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है, जिससे राहगीरों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी भर जाता है और कीचड़ व गड्ढों के कारण आवागमन लगभग ठप हो जाता है।

ईशापुर-पलिया मार्ग पर जल-जमाव से सड़क की स्थिति नारकीय, आमजन बेहाल

केटी न्यूज/चौसा  

स्थानीय लोगों का कहना है कि हालांकि, यह सड़क ग्रामीण सड़क है जहा, जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़क पर ही जमा रहता है। इससे न केवल दोपहिया और चारपहिया वाहनों को नुकसान हो रहा है, बल्कि फिसलन के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक इस समस्या के समाधान की कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

ईशापुर-पलिया मार्ग पर जल-जमाव से सड़क की स्थिति नारकीय, आमजन बेहाल

वार्ड नंबर 4 के निवासी अजीत राम, मोहन राम, कमलाराम, बिनोद यादव और बशिष्ठ यादव ने बताया कि बरसात के दिनों में हालात और बदतर हो जाते हैं। घरों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है, बच्चों का स्कूल जाना प्रभावित होता है और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी दिक्कत आती है। बदबू और मच्छरों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अविलंब जल निकासी की स्थायी व्यवस्था की जाए और सड़क की मरम्मत कर उसे दुरुस्त किया जाए, ताकि आमजन को इस नारकीय स्थिति से राहत मिल सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।