राजपुर फ्लावर मिल चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी के सामान के साथ चार चोर गिरफ्तार

राजपुर थाना क्षेत्र के कजरिया गांव स्थित फ्लावर मिल में चोरी मामला का पुलिस द्वारा उद्भेदन कर दिया गया।

राजपुर फ्लावर मिल चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, चोरी के सामान के साथ चार चोर गिरफ्तार

केटी न्यूज/बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के कजरिया गांव स्थित फ्लावर मिल में चोरी मामला का पुलिस द्वारा उद्भेदन कर दिया गया। इस मामले में राजपुर थाना क्षेत्र के चार को गिरफ्तार किया गया है।  जिनके पास से चोरी के समान भी बरामद की है। साथ ही पकड़े गए चोरों ने इसकी संलिप्तता भी की है। हालांकि, इस मामले में अन्य दो भी शामिल है जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसकी जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार द्वारा प्रेसवार्ता कर दी गई। 

उन्होंने बताया विगत शुक्रवार को कजरिया निवासी दिग्विजय पांडेय द्वारा राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि  गुरुवार की रात्रि कुछ अज्ञात चोर दीवार फांद उनके फ्लावर मिल बैटरी, अनाज समेत डेढ़ लाख से ऊपर के समान की चोरी कर ली गई है। इस घटना की प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस जांच में जुट गई। जहा पुलिस द्वारा इसमें गुप्त सूचना और पूर्व कांड में अपराधी रहे लोगो के यहां छापेमारी की गई। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे राजपुर के टमाटर मुसहर, ध्रुव राम, मंजीत कुमार, उमेश कुमार शामिल है।  जिसने इस मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। वही, पकड़े गए चोरों के यहा से चोरी का सामान भी बरामद की गई है। पुलिस पकड़े गए चोरों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। उन्होंने बताया टमाटर मुसहर पहले भी शराब मामले में जेल जा चुका है। पकड़े गए अन्य का रिकॉर्ड ढूंढा जा रहा है।बुन्होने बताया कि ध्रुव कुमार चोरी की गई सामानों को ले जाने में टेम्पो का उपयोग किया था। जिसे पुलिस द्वारा जब्त की कार्रवाई की गई है। वही, उन्होंने बताया कि पकड़े गए चोरों ने दो अन्य लोगों की भी चोरी में संलिप्तता की जानकारी दी। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।