शादी का झांसा दे सिपाही ने नाबालिग को दो वर्षो तक बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

शादी का झांसा दे सिपाही ने नाबालिग को दो वर्षो तक बनाया हवस का शिकार, मामला दर्ज

- दूसरी लड़की से शादी के बाद किशोरी ने डुमरांव थाने में दर्ज कराया एफआईआर

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव थाने में पद स्थापित रहे बिहार पुलिस के एक जवान पर इसी थाना क्षेत्र की एक नाबालिग ने शादी का झांसा दे दो वर्षों तक यौन शोषण करने तथा बाद में दूसरी लड़की से शादी का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद से सिपाही छुट्टी पर चला गया है।

जबकि पुलिस उसकी खोजबीन शुरू कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार दो वर्ष पहले ही डुमरांव थाने में अनिल कुमार नाम के एक सिपाही की पोस्टिंग हुई थी। वर्ष 2022 में ही एक मेले के दौरान उसकी मुलाकात किशोरी से हुई। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया। उक्त सिपाही शादी का झांसा दे किशोरी का यौन शोषण करते रहा। लेकिन बाद में दूसरी लड़की से शादी कर लिया।

फिलहाल उसकी तैनाती बक्सर पुलिस लाईन में की गई है। जब किशोरी को इस बात की जानकारी हुई तो वह अपने परिजनों के साथ डुमरांव थाने में पहुंच सिपाही के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस उसकी तफ्तीश में जुट गई है। हालांकि, वह छुट्टी का बहाना बना फरार हो गया है। डुमरांव डीएसपी अफाक अख्तर अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।