Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश
Keshav Times

नावानगर में एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी, नामजद एफआईआर दर्ज

नावानगर में एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी, नामजद एफआईआर दर्ज

केटी न्यूज़। नावानगर 

स्थानीय थाना क्षेत्र के मनहथा में एक किशोरी से पड़ोसी युवक द्वारा छेड़खानी करने की मामला प्रकाश में आया। पीड़ित किशोरी ने नावानगर थाना में पड़ोसी युवक पर नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर में किशोरी ने बताया है कि वह अपने घर में खाना बना रही थी। तभी पड़ोसी युवक चंदन कुमार ने उसके घर में घुसकर किशोरी की दुपट्टा खींचने के साथ हाथ पकड़ लिया। तभी किशोरी ने शोर मचाने लगी। शोर मचाते देख युवक उसके घर से भाग निकला, पर किशोरी के घर में युवक का चप्पल छूट गया था। बाद में किशोरी की मां ने पड़ोसी के घर इसकी शिकायत करने पहुंची तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए युवक मारपीट करने लगा।

नावानगर में एक किशोरी से पड़ोसी युवक ने की छेड़खानी, नामजद एफआईआर दर्ज

मारपीट के दौरान किशोरी की मां के गले से मां दुर्गा की सोने की लॉकेट टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। जिससे युवक लेकर भाग निकला। किशोरी ने बताया कि जब उसके पिता इसकी शिकायत करने पहुंचे तो उसके साथ भी युवक एवं उसकी मां धर्मशिला देवी ने गाली गलौज करते हुए ईट एवं पत्थर चलाने लगे। ईट और पत्थर चलते देखकर किशोरी के पिता वापस अपने घर आ गए। साथ ही किशोरी को लेकर नावानगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में नवानगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।