घिनौनी हरकतःब्रह्मपुर में 65 वर्षीय हवसी ने 12 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

घिनौनी हरकतःब्रह्मपुर में 65 वर्षीय हवसी ने 12 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

- किशोरी की हालत गंभीर, रघुनाथपुर सीएचसी ने किया रेफर

- नैनीजोर ओपी थाना क्षेत्र के एक गांव की है घटना, शौच करने गई थी किशोरी

केटी न्यूज/ब्रह्मपुर

नैनीजोर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 65 वर्षीय हवसी की करतूत ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। उसने शौच करने गई एक 12 वर्षीय किशोरी को जबरन गेहूं के खेत में ले जाकर अपनी हवस का शिकार बना दिया। घटना मंगलवार की सुबह करीब सात बजे की है। किशोरी किसी तरह उसके चंगुल से बच रोते विलखते घर पहुंची तथा परिजनों को आपबीती सुनाई।

इसके बाद परिजन उसे लेकर स्थानीय थाना पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल आरोपित सिद्धु राम को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पॉस्को ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेजा गया है। वही किशोरी की हालत गंभीर हो गई है। परिजनों तथा पुलिस द्वारा उसे प्राथमिक इलाज के लिए रघुनाथपुर सीएचसी पहुंचाया गया था,

जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसकी बिगड़ती हालत को देख डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी घर से शौच के लिए निकली थी, इसी दौरान सिद्धु की नजर उस पर पड़ी तथा सिद्धु उसे जबरन उठाकर गेहूं के खेत में ले जाकर दुष्कर्म कर दिया।

इस दौरान किशोरी के चिखने चिल्लाने का भी उस पर कुछ असर नहीं पड़ा। इसके बाद वह किशोरी को डरा धमका कर छोड़ा। लेकिन रोते विलखते घर आई किशोरी ने परिजनों को सारी बातें बता दी। नैनीजोर ओपी प्रभारी मो. फिरोज आलम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि

आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही इस घटना को ले गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रहे है। लोग इसे आपसी विवाद से भी जोड़कर देख रहे है। आरोपित को जेल भेजने के साथ ही पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।