स्थानीय निकाय एमएलसी उपचुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक, सोनू कुमार राय को किया समर्थन

शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक नया बाजार स्थित एक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर पंचायत समिति सदस्य मंजू कुमारी ने की, जबकि संचालन केसठ के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने किया।

स्थानीय निकाय एमएलसी उपचुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक, सोनू कुमार राय को किया समर्थन

केटी न्यूज/केसठ ।  

शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक नया बाजार स्थित एक भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामपुर पंचायत समिति सदस्य मंजू कुमारी ने की, जबकि संचालन केसठ के मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान ने किया।बैठक के दौरान आरा-बक्सर स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले विधान परिषद उपचुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सोनू कुमार राय को समर्थन देने का निर्णय लिया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए एकजुटता आवश्यक है।इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव, शारदा यादव,नावानगर जिला परिषद सदस्य मुन्ना यादव, उप प्रमुख मंटू, असलम हुसैन, मंजू देवी, मुकुंद जी प्रसाद, उप मुखिया अमितेश कुमार गुप्ता, रजनीश कुमार, बीरबल यादव,जयराम सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने और पार्टी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने का भरोसा जताया।