दिल्ली में दोपहर एक बजे आरसीपी सिंह बीजेपी में होगें शामिल

दिल्ली में दोपहर एक बजे आरसीपी सिंह बीजेपी में होगें शामिल

केटी न्यूज/ दिल्ली

आज दोपहर एक बजे जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह बीजेपी दामन थाम लेगें। वह बीजेपी की सदस्यता दिल्ली में लेंगे। कई महीनों से आरसीपी सिंह के बारे में बीजेपी में शामिल होने की कयास लगाई जा रही थी। इससे पहले वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं और केंद्र में इस्पात मंत्री रह रहे हैं। आरसीपी सिंह सीएम नीतीश के काफी करीबी रहे हैं। वह मुख्यमंत्री के ही गृह जिले नालंदा से आते हैं। आरसीपी वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जदयू छोड़ने के बाद नालंदा में सक्रिय हैं। आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के साथ लगभग 24 साल तक रहे थे। परन्तु लगभग 9 महीने बाद आरसीपी सिंह ने किसी पार्टी के सदस्य होंगे। वे पूर्व आईएएस रह चुके है।