शादी समारोह में शामिल होने गई महिला को हर्ष फायरिंग में लगी गोली

शादी समारोह में शामिल होने गई महिला को हर्ष फायरिंग में लगी गोली

केटी न्यूज/ आरा 

शादी समारोह से लौट रही महिला को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना के बाद मुहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में महिला को परिजनों के द्वारा  आरा के एक निजी अस्पताल में लाया गया। जहां उसका चल रहा है। घटना बुधवार की देर रात हुई। जिसमें महिला को बाएं पैर में घुटने के नीचे लगी।

घायल महिला की पहचान सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी योगेंद्र सिंह की 60 वर्षीया पत्नी उमरावती देवी है। परिजनों के अनुसार पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ बुधवार की देर शाम गांव के ही कमलेश सिंह के यहां उनकी बेटी की शादी में शामिल होने गई थी।

जब वह शादी समारोह में अपने पूरे परिवार के साथ वापस घर लौट रही थी और रास्ते में कुछ बारात भी गुजर रही थी। जहां फायरिंग हो रही थी उसी दौरान गोली लगी। घटना की जांच में पुलिस जूट गई है। वहीं परिजनों के द्वारा कुछ भी बताने से फिलहाल इंकार किया जा रहा है।