Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

गायडाढ़ पूजा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग तीन मासूम को लगी गोली, मचा हडकंप

गायडाढ़ पूजा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग तीन मासूम को लगी गोली, मचा हडकंप

केटी न्यूज/आरा

गायड़ाढ़ पूजा के दौरान ताबड़तोड फायरिंग में तीन मासूम बच्चों को गोली लग गई। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। आनन-फानन में लोगों के अस्पताल ले आया गया। जहां तीनों मासूम बच्चों का ईलाज शुरू हुआ। घटना जिले के नावादा थाना क्षेत्र के रस्सी बगान मोहल्ले में हुई। घटना में बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं सूचना मिले ही पुरा गांव पुलिस छावनी तब्दील हो गया। फायरिंग करने वाले लोग घटना के बाद मौके को देख फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जूट गई है।

गायडाढ़ पूजा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग तीन मासूम को लगी गोली, मचा हडकंप

घायलों में दो के हाथ में गोली लगी है जो आरपार हो गयी है, जबकि एक के प्राइवेट पार्ट के पास गोली है। तीनों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में नवादा थाना क्षेत्र के जवाहर टोला मोहल्ला निवासी सुनील पासवान का 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार, राजन साव का आठ वर्षीय पुत्र अंकित कुमार और धीरज कुमार का 12 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार शामिल है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत और एसआई चंदन कुमार भगत पुलिस बल के साथ आरा सदर अस्पताल पहुंचे।

गायडाढ़ पूजा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग तीन मासूम को लगी गोली, मचा हडकंप

थानाध्यक्ष ने घायलों से मिल घटना के संबंध में जानकारी ली। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार सोमवार बच्चे रस्सी बगान मोहल्ले में गायडाढ़ पूजा देखने गये थे। उसी दौरान हर्ष फायरिंग के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी की जाने लगी। उसमें तीनों को गोली लग गयी। गोलू कुमार को दाहिने हाथ में गोली लगी है जो आर पार हो गई है। मोनू कुमार को गोली उसके प्राइवेट पार्ट्स के ऊपर लगी है जो अंदर फांसी हुई है।

गायडाढ़ पूजा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग तीन मासूम को लगी गोली, मचा हडकंप

वहीं अंकित कुमार के बाएं हाथ में गोली लगी है, जो आर-पार होते बाएं साइड सीन को छूते हुए निकल गई है। घटना में जख्मी अंकित कुमार ने पुलिस को बताया कि शाम में तीनों रस्सी बागान मोहल्ले में गायडाढ़ देख रहे थे। उसी दौरान किसी द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की जाने लगी। उसमें तीनों को गोली लग गई, जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। 

कहते है डाक्टर 

अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में मौजूद ऑन ड्यूटी चिकित्सक डा.शैलेंद्र कुमार ने कहा कि जवाहर टोला के गोलू कुमार, अंकित कुमार और मोनू कुमार तीनों बच्चे गोली से जख्मी हालत में यहां आए है। इनमें गोलू कुमार और अंकित कुमार को गोली लगी है, वह आरपार हो गई है। मोनू कुमार को जो पेट के निचले हिस्से पास गोली लगी है। वह अंदर फांसी हुई है। उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि तीनों बच्चों की स्थिति अभी स्टेबल है।

गायडाढ़ पूजा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग तीन मासूम को लगी गोली, मचा हडकंप

कहते है एसपी 

 एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली गयी है। गिरफ्तारी को लेकर टीम गठित कर दी गयी है। छापेमारी की जा रही है।आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।