Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

राहुल गांधी को लालू यादव ने सिखाया मटन बनाना, बेटी मीसा के घर पर और क्या क्या हुआ जानिए

राहुल गांधी ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया जिसमें वह लालू प्रसाद यादव से मटन बनाने की रेसिपी सीखते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान लालू की बेटी मीसा भारती भी उनके साथ मौजूद हैं। यह वीडियो मीसा के घर का बताया जाता है।

राहुल गांधी को लालू यादव ने सिखाया मटन बनाना, बेटी मीसा के घर पर और क्या क्या हुआ जानिए

केटी न्यूज, पटना। राहुल गांधी पिछले दिनों जब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मिलने उनकी बेटी मीसा भारती के दिल्ली आवास पर गए थे तब उन्हें लालू ने मटन बनाना सिखाया था। लालू ने खुद राहुल को यह सिखाया कि किस तरह से मटन बनाया जाता है। कब हल्दी, धनिया पाउडर और प्याज के साथ लहसुन का पेस्ट कितनी मात्रा में डाला जाता है। राहुल गांधी ने इस दौरान लालू से बात करते दिखे और चपाती के साथ मटन भी खाई। यही नहीं, वह अपनी बहन प्रियंका के लिए मटन साथ लेकर भी गए। राहुल गांधी ने यू-ट्यूब चैनल पर इसे शेयर किया है।

राहुल ने पूछे कई सवाल

इस दौरान राहुल के एक सवाल के जवाब में लालू ने बताया कि राजनीतिक मसाला वह होता है कि आप स्वयं संघर्ष करें। फिर राहुल ने पूछा कि भाजपा वाले इतना नफरत फैला देते हैं, इसका कारण क्या है? लालू बोले सत्ता की भूख है यह। जाते वक्त राहुल ने अपने लिए सुझाव मांगा तो लालू ने कहा कि आपके माता पिता और दादा दादी ने देश को जो राह दिखाई है उसे भूलना नहीं है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।