डुमरांव में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल का शुभारंभ, अब आधुनिक संसाधनों से संवरेगी शिक्षा
डुमरांव के राज प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। यहां सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

__ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया उद्घाटन, एसडीएम सहित शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने किया शिलापट्ट का अनावरण
केटी न्यूज/डुमरांव:
डुमरांव के राज प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में रविवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई। यहां सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) का भव्य उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुराग कुमार मिश्र ने की। वहीं मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनन्या, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधांशु कुमार तथा अन्य अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एडीपीओ शशिभूषण एवं जूनियर इंजीनियर अरुण कुमार भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर बिहार के प्रत्येक प्रखंड में एक-एक सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल विकसित किया जा रहा है। इन विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे बदलते समय की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।मॉडल स्कूल में छात्रों को अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इनमें आधुनिक प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लासरूम, कंप्यूटर लैब, एनसीसी, शुद्ध पेयजल के लिए आरओ सिस्टम, ऑडियो-वीडियो आधारित शिक्षण व्यवस्था तथा डिजिटल लर्निंग की सुविधाएं शामिल हैं। इसके साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित शिक्षा और नई तकनीकों से विद्यार्थियों को जोड़ने की भी योजना है, ताकि वे वैश्विक स्तर की जानकारी और कौशल प्राप्त कर सकें।

विद्यार्थियों का नामांकन छात्रवृत्ति आधारित व्यवस्था के माध्यम से किया जाएगा।समारोह में डॉ. संजय रंजन सिन्हा, अभिमन्यु प्रताप सिंह, राजेश कुमार, केवी प्रसाद, डॉ. अभय पांडेय, मुकेश नेगी, प्रीति, लक्ष्मी, उमेश कुमार ओझा, संतोष उपाध्याय, रीना सिंह, प्रमोद कुमार, राजीव रंजन तिवारी, सीमा, नफीसा, कविता कुमारी, कृष्णकांत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय को आधुनिक शिक्षा का केंद्र बनाने के संकल्प के साथ सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

