Sunday, 8 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दीपावली-छठ पर सुरक्षा का अभेद्य इंतजाम, खतरनाक घाटों पर होगी विशेष निगरानी महंगाई पर आस्था और उमंग भारी केसठ में धनतेरस पर 25 लाख से अधिक का कारोबार, देर रात तक गुलजार रहे बाजार ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर, सीसीटीवी से लेकर अग्निशमन यंत्रों तक की हुई जांच केसठ में छठ पूजा पर दिखेगा अलौकिक नजारा: स्वर्ग-नर्क लोक की थीम पर सजेंगी 29 से अधिक भव्य प्रतिमाएं बच्चों की कल्पनाओं को मिला उड़ान का मंच, विज्ञान के प्रयोगों ने चौंकाया अधिवक्ता हत्याकांड का तार बड़का ढकाइच तक पहुंचा, कर्नाटक पुलिस ने दबोचा आरोपित दीवार ढहने से बिगड़ा मजदूर का संतुलन, छत से गिरकर मौत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब तस्कर, बोलेरो से मिली 363 लीटर शराब की खेप किराना दुकान में सजता था नशे का बाजार, पुलिस की दबिश में खुली पोल बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे! छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब
Keshav Times

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर की टीम चयनित

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिले की टीम चयनित कर ली गई है। इस ऑफ लाइन क्वीज खेल प्रतियोगिता के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से चयनित कुल 10 सदस्यों वाली टीम प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। वहां, बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर की टीम चयनित

- जिले के 10 छात्रों का प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन, प्रमंडल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने पर खिलाड़ी को मिलेगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मौका

केटी न्यूज/बक्सर

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर जिले की टीम चयनित कर ली गई है। इस ऑफ लाइन क्वीज खेल प्रतियोगिता के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों से चयनित कुल 10 सदस्यों वाली टीम प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेगी। वहां, बेहतर करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर की टीम चयनित

बताते चले कि 16 अप्रैल 2025 को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन निश्चित किया गया है। जिसमें प्रमंडल के 6 जिले अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। कुल 44 चयनित प्रतियोगी विद्यार्थियों में बक्सर से 10 छात्रों का चयन होना जिले के बेहतर शैक्षणिक माहौल का प्रमाण भी है।

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर की टीम चयनित

चयनित प्रतियोगी विद्यार्थियों में जीबीओ बसवर, ब्रह्मपुर से दो विद्यार्थी, डा. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय रामपुर केसठ से छह विद्यार्थी और डीएवी पब्लिक स्कूल से दो विद्यार्थी का चयन हुआ है। यानी डुमरांव अनुमंडल से कुल आठ और बक्सर से दो विद्यार्थी चयनित हुए हैं।

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर की टीम चयनित

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मो. शारिक अशरफ ने जिले का नाम अपनी मेहनत से आगे बढ़ाने के लिए चयनित प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रोत्साहित किया।बताते चले की इस ऑफलाइन क्वीज खेल प्रतियोगिता में पटना, नालंदा, भोजपुर, आरा, रोहतास और कैमूर से प्रतिभागी ऑनलाइन खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए सर्वश्रेष्ठ अंक के साथ खेल के द्वितीय चरण प्रमंडल स्तर पर भाग लेने के योग्य बने हैं।

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर की टीम चयनित

इसके विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।संभाग प्रभारी डॉ. तेज बहादुर सिंह ने संबंधित विद्यालय प्रधानाध्यापक को इसकी सूचना और विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की, नोडल शिक्षक डॉ. मनीष कुमार शशि ने विद्यार्थियों के मेहनत की प्रशंसा, करते हुए और आगे बढ़ाने की शुभकामना दी।

मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बक्सर की टीम चयनित

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।