भोजन बैंक के 60वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक द्वारा रविवार को अपने 60वें साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के तहत गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तारकेश्वर पाल (टीके सर), श्यामला पाठक, मदन मोहन वर्मा एवं हाफी इमरान शम्सी ने संयुक्त रूप से किया।

भोजन बैंक के 60वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन

__ वृद्धाश्रम निर्माण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर वक्ताओं ने दिया जोर

केटी न्यूज/बक्सर

भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक द्वारा रविवार को अपने 60वें साप्ताहिक सेवा कार्यक्रम के तहत गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच निःशुल्क प्रसाद रूपी भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक तारकेश्वर पाल (टीके सर), श्यामला पाठक, मदन मोहन वर्मा एवं हाफी इमरान शम्सी ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ता राजेश कुमार, अधिवक्ता अकरम, शिक्षक अजित कुमार एवं मुस्ताक अंसारी ने कहा कि संस्थान द्वारा समाज के वंचित वर्गों के लिए चलाया जा रहा यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है।

वहीं एम. आलम (पप्पू), मनोज गुप्ता, शिक्षक राजीव रंजन मिश्रा एवं मनोज वर्मा ने संस्थान की ओर से प्रस्तावित वृद्धाश्रम निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया।प्रमोद केशरी एवं दिव्यांग संघ बक्सर के जिला अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि संस्थान भविष्य में भी इसी तरह जनसेवा के कार्यों को और व्यापक रूप से आगे बढ़ाए। उन्होंने आम लोगों से ऐसे सामाजिक अभियानों में सहयोग करने की अपील की। वक्ताओं ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” है और जरूरतमंदों को भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है।कार्यक्रम के सफल संचालन में अजित वर्मा (चुरामनपुर), चंदन पटेल, शिवानंद उपाध्याय, श्यामला पाठक, रोहित ब्रह्मर्षि (अर्जुनपुर) एवं मोहम्मद साबिर ने आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो), मार्गदर्शन टीम के मनोज वर्मा एवं प्रमोद केशरी ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रमदान करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में चंदू सिंह, प्रीतम कुमार, अमन उपाध्याय सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं राजेश गुप्ता (सेठ जी), राजकमल (लाली बाबू), अक्षत, आर्या, मानवी, आरव, आयुष एवं सोनू के सहयोग से पूर्व की भांति इस बार भी गौ-ग्रास अर्पित कर गौ सेवा की गई।अंत में संस्थान के पदाधिकारियों ने सभी नागरिकों से अगले रविवार सुबह 9 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित होने वाले भोजन बैंक कार्यक्रम में शामिल होकर जरूरतमंदों को भोजन कराने तथा सेवा कार्य में सहयोग देने की अपील की।