Thursday, 5 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आधुनिक तकनीक और नवाचार से खेती को बनाएं लाभकारी, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दीपावली-छठ पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर दूसरे दिन भी सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में गंदगी का अंबार छठ घाटों की सुरक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने गंगा में नाव से किया निरीक्षण एनएच-120 पर तेज रफ्तार पिकअप का कहर, सड़क पार कर रहे वृद्ध की गई जान शांति देवी सार्वजनिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का हुआ भव्य उद्घाटन, उमड़ा जनसैलाब कैथी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. जितेंद्र मिश्र का निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर मशीनें चालू होने के दावे पर थमा फिजियोथेरेपी सुविधा के लिए आंदोलन धनतेरस पर बरसेगी धन-समृद्धि की कृपा, आरोग्य के देवता भगवान धन्वन्तरि की होगी विशेष आराधना अभियान में लापरवाही पर डीएम सख्त, तीन बीडीओ समेत पांच अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण ब्रह्मपुर में धावा दल की कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त मधुबनी हत्याकांड के आरोपी फरार एएसआई की तलाश में पैतृक गांव चिलहरी में छापेमारी
Keshav Times

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है और कई इलाकों में कचरे का उठाव बाधित है।

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

__ नगर परिषद कार्यालय में दो घंटे चली वार्ता, स्थानीय मांगों पर सहमति के संकेत; राज्य की तीन प्रमुख मांगों पर फैसला होने तक हड़ताल जारी रखने पर अड़े कर्मी

केटी न्यूज/डुमरांव।

बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है और कई इलाकों में कचरे का उठाव बाधित है। इसी बीच सफाईकर्मियों ने गुरुवार को नया भोजपुर चौक से विशाल मार्च निकालकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया। मार्च में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी शामिल हुए।नया भोजपुर चौक से निकला मार्च गजरावां होते हुए नया भोजपुर के गुंडा चौक पहुंचा, जहां सभा आयोजित की गई। इसके बाद सफाईकर्मी नया भोजपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सब्जी मंडी, टेक्सटाइल कॉलोनी, कड़वी ब्लॉक से गुजरते हुए नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां करीब दो घंटे तक मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों, नगर परिषद अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई।

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

__ सरकार से लड़ाई, नगरवासियों को नहीं भुगतने देंगे खामियाजा

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय, शिव शंकर तिवारी, वरिष्ठ भाकपा नेता सह जिला परिषद सदस्य केदार यादव और ओम प्रकाश यादव ने कहा कि सफाईकर्मियों की लड़ाई राज्य सरकार से है। सरकार की जिद के कारण यदि हड़ताल लंबी खिंचती है तो शहर में कचरा फैलने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और इसका असर आम नगरवासियों के त्योहार पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन का खामियाजा नगरवासियों को भुगतने नहीं दिया जाएगा।वक्ताओं ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तब भी त्योहार के मौके पर शहर के मंदिरों और पूजा स्थलों तक जाने वाले रास्तों की सफाई सफाईकर्मी स्वयं करेंगे। यह काम सरकार की सेवा के तौर पर नहीं, बल्कि अपने नगरवासियों के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान के रूप में किया जाएगा।

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

__ स्थानीय मांगों पर मिला आश्वासन, राज्य की मांगों पर फैसला बाकी

नगर परिषद कार्यालय के सभागार में हुई वार्ता में कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे, नगर स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी सभापति विकास ठाकुर, सशक्त स्थायी समिति सदस्य छोटू विजय, आनंद कुमार समेत कई पार्षद मौजूद रहे। संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, भगवान पासवान व सर्वेश कुमार पाण्डेय तथा बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के ओम प्रकाश यादव और कृष्णा प्रसाद ने मजदूरों का पक्ष रखा।मजदूर नेताओं ने स्थानीय स्तर की मांगों को कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष रखा। अधिकारी ने सफाईकर्मियों के लिए पहले से लागू स्थानीय सुविधाओं को प्रभावी तरीके से लागू कराने तथा उनका लाभ कर्मियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने हड़ताल स्थगित करने का प्रस्ताव भी रखा। हालांकि, मजदूर नेताओं ने स्पष्ट किया कि राज्य स्तर की तीन प्रमुख मांगों पर सरकार से वार्ता और उचित कार्रवाई के बाद ही हड़ताल स्थगित करने पर निर्णय लिया जाएगा। राज्य यूनियन के नेताओं की घोषणा के बाद आगे की रणनीति तय होगी।

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

__ बातचीत सकारात्मक, जल्द शुरू होगा कूड़ा उठाव

इस संबंध में नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी राहुलधर दुबे ने बताया कि मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वार्ता हुई है और बातचीत सकारात्मक रही। कुछ बिंदुओं पर अभी गतिरोध है, जिसे देर शाम तक दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि इसके बाद शहर में कूड़ा उठाव शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके अनुसार पूरे बिहार में हड़ताल समाप्त हो चुकी है।इस दौरान भाकपा माले नगर कमिटी सचिव कृष्णा राम, शैलेन्द्र पासवान, बाबूलाल राम, दीपक बांसफोर, संजय कुमार सिंह, मुन्नी देवी, शीला देवी समेत सैकड़ों सफाईकर्मी मौजूद रहे।

आठवें दिन भी सफाईकर्मियों की हड़ताल, कचरे के ढेर के बीच निकला मार्च

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।