जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 44 मामलों पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को जिलाधिकारी साहिला के समक्ष रखा। सात निश्चय-03 के तहत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जन सुनवाई में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, विकास योजनाओं में अनियमितता, सरकारी लाभ से वंचित होने तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे।

जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 44 मामलों पर जिलाधिकारी ने लिया संज्ञान

__ राजस्व और विकास विभाग से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक; संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

केटी न्यूज/बक्सर

जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को आयोजित जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों को जिलाधिकारी साहिला के समक्ष रखा। सात निश्चय-03 के तहत संचालित "सबका सम्मान-जीवन आसान" कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित इस जन सुनवाई में कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, विकास योजनाओं में अनियमितता, सरकारी लाभ से वंचित होने तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े मामले प्रमुख रहे।जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी आवेदकों की बात सुनी और उनकी समस्याओं से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन किया। प्राप्त आवेदनों में सर्वाधिक 18 मामले राजस्व विभाग से जुड़े थे, जबकि 18 आवेदन विकास विभाग से संबंधित पाए गए।

इसके अलावा आठ आवेदन अन्य विभागों से जुड़े रहे। इससे स्पष्ट है कि भूमि संबंधी विवादों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े मुद्दे अभी भी लोगों की प्रमुख चिंताओं में शामिल हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे प्रशासन तक पहुंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान कई फरियादियों ने अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताते हुए प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।

अधिकारियों ने भी आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का भरोसा दिया।जिला प्रशासन का मानना है कि नियमित जन सुनवाई से न केवल लोगों की समस्याओं का समाधान तेज गति से संभव होता है, बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन लगातार जन सहभागिता को बढ़ावा देते हुए शिकायतों के पारदर्शी और प्रभावी निस्तारण की दिशा में कार्य कर रहा है।जनता दरबार के माध्यम से एक बार फिर प्रशासन ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है।