शराब तस्करों पर प्रशासन का शिकंजा, 12 कांडों में जब्त शराब नष्ट
बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को डुमरांव थाना परिसर में मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी (सीओ) बृजेश कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में विभिन्न कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 12 कांडों में जब्त 103 लीटर देसी तथा 158.34 लीटर विदेशी समेत 161.34 लीटर शराब को गड्ढा खोदकर जमीन में नष्ट किया गया।

__ मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में डुमरांव थाना परिसर में हुई कार्रवाई, सीओ बोले- शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त
केटी न्यूज/डुमरांव
बिहार में लागू शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी कड़ी में शनिवार को डुमरांव थाना परिसर में मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी (सीओ) बृजेश कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में विभिन्न कांडों में जब्त शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस दौरान कुल 12 कांडों में जब्त 103 लीटर देसी तथा 158.34 लीटर विदेशी समेत 161.34 लीटर शराब को गड्ढा खोदकर जमीन में नष्ट किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को शराब तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।इस मौके पर सीओ बृजेश कुमार द्विवेदी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराबबंदी कानून को धरातल पर उतारने के लिए शासन और प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ काम कर रहा है। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने कहा कि जब्त शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण यह दर्शाता है कि कानून के उल्लंघन को लेकर प्रशासन किसी भी स्तर पर ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों को कड़ा संदेश गया है।वहीं, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि 12 अलग-अलग कांडों में बरामद शराब को न्यायालय तथा वरीय पदाधिकारियों के आदेश के आलोक में नष्ट किया गया। निर्धारित प्रक्रिया के तहत थाना परिसर में गड्ढा खोदकर जब्त शराब को उसमें डालकर विनष्ट किया गया।उन्होंने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। शराब की तस्करी, भंडारण और बिक्री से जुड़े मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।मौके पर थाना के एसआई रविशंकर पांडेय, मतेंद्र कुमार समेत कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून के अनुपालन में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

