अक्षय तृतीया के ये उपाय करेंगे मालामाल

आज 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया मनाई जाती है।अक्षय का मतलब होता है जिसका कभी क्षय न हो, जो हमेशा स्थायी रहे।

अक्षय तृतीया के ये उपाय करेंगे मालामाल
Akshaya Tritiya

केटी न्यूज़/दिल्ली

आज 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया मनाई जाती है।अक्षय का मतलब होता है जिसका कभी क्षय न हो, जो हमेशा स्थायी रहे।पुराणों के अनुसार इस पृथ्वी पर सत्य सिर्फ परमात्मा है जो अक्षय और सर्वव्यापी है यानी अक्षय तृतीया की तिथि ईश्वर की तिथि है।इसलिए इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, कुबेर देव, विष्णु जी की पूजा करने के अक्षय फल मिलता है। अक्षय तृतीया पर खरीदी गई चीजें स्थायी रूप से व्यक्ति के साथ रहती हैं और उसे समृद्धि प्रदान करती हैं। 

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, त्रेता युग का दूसरा योग अक्षय तृतीया के दिन शुरू हुआ था। परशुराम जयंती को अक्षय तृतीया के रूप में भी मनाया जाता है जो भगवान परशुराम के जन्म का दिन है। भगवान विष्णु के छठे अवतार, भगवान परशुराम क्षत्रियों की बर्बरता से बचाने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुए। इस दिन को देश के अधिकांश हिस्सों में परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। कुछ किंवदंतियों का मानना ​​है कि महाभारत के लेखक ऋषि व्यास ने अक्षय तृतीया पर भगवान गणेश को हिंदू महाकाव्य सुनाना शुरू किया था। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि इसी दिन गंगा नदी पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं।

वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को स्वंय सिद्ध मुहूर्त यानी में से एक यानी अबूझ मुहूर्त माना जाता है।यह दिन सोना, चांदी, वाहन, संपत्ति, खरीदने के लिए ये श्रेष्ठ माना जाता है।अक्षय तृतीया पर  तिल, सोना, चांदी, घी, कपड़े, नमक, शहद, खरबूजा, मटका, धान और कन्या दान, अनाज, फल आदि चीजों का दान करें।

अक्षय तृतीया पर ये उपाय दिलाएंगे लाभ 

  • अक्षय तृतीया के दिन अगर आप घर पर तुलसी का पौधा लाते हैं तो आपको शुभ परिणाम मिलते हैं। तुलसी का पौधा घर में लाने से धनलाभ तो आपको होता ही है, साथ ही घर के लोगों को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है।
  • अक्षय तृतीया के दिन आपको भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए और साथ ही भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते अर्पित करने चाहिए, यह उपाय धन से जुड़ी बड़ी-से-बड़ी परेशानी को दूर कर सकता है। 
  • इस दिन घर के मुख्यद्वार पर दोनों ओर आपको घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे माता लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं और धन से जुड़ी सभी परेशानियों का अंत होता है। 
  • इस दिन गौमाता को चारा खिलाने से ईश्वर की कृपा आप पर बरसती है, आपके जीवन में जो भी विघ्न बाधाएं आ रही हैं उनका अंत होता है। 
  • अक्षय तृतीया के दिन माता लक्ष्मी की आपको पूजा करनी चाहिए और उन्हें कौड़ियां अर्पित करनी चाहिए, पूजा के बाद इन कौड़ियों को तिजोरी या फिर जहां भी आप धन रखते हैं वहां रख लेना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ये उपाय करके आपको धन प्राप्तिक होती है और करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं। 
  • करियर के क्षेत्र में उन्नति पाने के लिए इस दिन आपको पितरों का ध्यान करना चाहिए और जरूरतमंद लोगों को सामर्थ्य अनुसार उनके जरूरत की चीजें दान करनी चाहिए।