बक्सर: मैजिक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर एक मौत, दुसरे की हालत गंभीर

बक्सर: मैजिक ने बाइक सवार युवकों को टक्कर एक मौत, दुसरे की हालत गंभीर

केटी न्यूज/नावानगर

शुक्रवार की सुबह बाइक सवार युवकों को अनियंत्रित मैजिक वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि दुसरे की हालत गंभीर है। दुघर्टना सोनवर्षा ओपी क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित ओवर ब्रिज के पास हुई। हुई। घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज चल रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पहुंची सोनवर्षा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई में जूट गई है। मृतक की पहचान रोहतास जिले के चेनारी थाना के स्थानीय गांव निवासी नईम आलम 27 पिता राजू आलम के रूप में हुई। वहीं घायल की पहचान कैमूर जिले के थाना सोनहन क्षेत्र के कैथी गांव निवासी साबिर आलम पिता निजमिद्दीन के रूप में हुई। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों के अनुसार सोनवर्षा ओवरब्रिज पुल के नजदीक टूटी डिवाइडर के माध्यम मैजिक द्वारा अचानक टर्न करने से के दौरान दुर्घटना हुई है। मृतक एवं जख्मी दोनों मैसेरे भाई है। बाइक चालक अपने गांव से आरा की तरफ एनएच 319 के माध्यम जा रहे थे। ओपी प्रभारी ने सुनील कुमार ने कहा कि दुघर्टना के बाद परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही है। वाहन चालक घटना के बाद वाहन छोड़कर फरार हो गया। वाहन को जब्त कर ली गई है।