डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार परिणाम, 95.4 प्रतिशत अंक के साथ दीप्ति चौहान बनी टॉपर

डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल के लिए इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहद गर्व और हर्ष का विषय बनकर सामने आया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों और शिक्षकों का मान बढ़ाया, बल्कि संस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।

डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल का शानदार परिणाम, 95.4 प्रतिशत अंक के साथ दीप्ति चौहान बनी टॉपर

__ संस्कार कुमार और कुशाग्र मिश्रा ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया, 100 प्रतिशत रिजल्ट से स्कूल में खुशी की लहर

केटी न्यूज/डुमरांव:

डुमराँव कैम्ब्रिज स्कूल के लिए इस वर्ष का परीक्षा परिणाम बेहद गर्व और हर्ष का विषय बनकर सामने आया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने अभिभावकों और शिक्षकों का मान बढ़ाया, बल्कि संस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया है। कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के दम पर छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है।इस वर्ष की परीक्षा में दीप्ति चौहान ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का एक नया मानक स्थापित किया है। वहीं, संस्कार कुमार ने 95 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कुशाग्र मिश्रा ने 94 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान हासिल किया।

अन्य मेधावी छात्रों में सुमित कुमार (93.80%), अदिति कुमारी (93.40%), अभिषेक कुमार (92.80%), एनी सिंह (92.40%), शौर्य प्रकाश (91.60%), प्रकाश पांडेय (91.20%), लव कुमार (91.00%) और आदित्य कुमार पाल (90.20%) शामिल हैं। इन सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।विषयवार प्रदर्शन की बात करें तो कई छात्रों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्कृत विषय में संस्कार कुमार और एनी सिंह ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष पहचान बनाई। अंग्रेज़ी में कुशाग्र मिश्रा ने 99 अंक हासिल कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

गणित विषय में दीप्ति चौहान ने 96 अंक प्राप्त किए, जबकि विज्ञान में संस्कार कुमार ने 97 अंक अर्जित किए। सामाजिक विज्ञान में दीप्ति चौहान ने 98 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।विद्यालय के चेयरमैन टी. एन. चौबे ने इस शानदार परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठोर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और मील का पत्थर है।वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य  राजीव प्रधान ने भी सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है।विद्यालय के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है।