डुमरांव में बंद घर से चोरों पांच लाख से अधिक के आभूषण व 50 हजार नगद चुराए
नगर के साफाखाना रोड से जुड़े नहर के पास स्थित एक बंद घर में चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़ उसमें रखे करीब पांच से छह लाख रूपए मूल्य के सोने के आभूषण तथा 50 हजार रूपए नगद चुरा लिए है। इस संबंध में पीड़िता निर्मला देवी के आवेदन में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

-- एफआईआर दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस, नहीं मिला सुराग
केटी न्यूज/डुमरांव
नगर के साफाखाना रोड से जुड़े नहर के पास स्थित एक बंद घर में चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने घर का ताला तोड़ उसमें रखे करीब पांच से छह लाख रूपए मूल्य के सोने के आभूषण तथा 50 हजार रूपए नगद चुरा लिए है। इस संबंध में पीड़िता निर्मला देवी के आवेदन में एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता का कहना है कि वह अपना घर बंद कर बेटी के यहां चली गई थी। जब वापस डुमरांव आई तो उनके घर के मुख्य गेट का ताला टूटा था। घर का मुआयना करने पर पता चला कि चोरों ने आलमीरा तोड़ उसमें रखे उसका तथा शादी-शुदा बेटी के सारे आभूषण तथा नगद 50 हजार रूपए तथा एक मोबाईल फोन चुरा लिए है। डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

-- शिक्षक के घर हुई चोरी का नहीं हुआ खुलासा
वहीं, नगर के वार्ड 18 स्थित स्टेशन बाइपास रोड से जुड़ी कॉलोनी निवासी शिक्षक तेजनारायण सिंह के घर पिछले सप्ताह हुए चोरी मामले का खुलासा भी पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है। बता दें कि शिक्षक अपनी बीमार मां के इलाज के लिए घर बंद कर गांव चला गया था। इसी दौरान चोरों ने नगदी समेत लाखों के आभूषण की चोरी कर ली थी। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं तथा उसका उद्भेदन नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे है। लोग पुलिस गश्त पर भी सवाल उठा रहे है।

