खिलाफतपुर मुखिया का भैसूर शराब के नशे में गिरफ्तार

खिलाफतपुर मुखिया का भैसूर शराब के नशे में गिरफ्तार

- गिरफ्तारी के समय उत्पाद विभाग की टीम पर जमा रहें थे धौंस, मुखिया का भी लिया नाम

- चौसा के कर्मनाशा चेकपोस्ट पर बुधवार शाम की है घटना

केटी न्यूज/चौसा

बुधवार की शाम तकरीबन 4.30 बजे कर्मनाशा चेकपोस्ट पर मुश्तैद उत्पाद विभाग की टीम की नजर यूपी के तरफ से चकाचक कपड़े में पैदल आ रहे एक शख्स पर पड़ी। वह बड़े मशक्कत से अपने लड़खड़ाते कदम को संभालने का प्रयास करते हुए चला आ रहा था। लेकिन उसकी हरकतें उसे संदिग्ध बना चुकी थी। जिसके बाद उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह ने उसे रोका। उसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी। पुलिस ने जब उससे पूछा कि आप शराब पीए है तो उसने का पिया हूं तो क्या गलत किया हूं। इसके बाद वह उत्पाद विभाग की टीम से उलझ गया और खुद को इसी प्रखंड के खिलाफतपुर पंचायत के मुखिया का भैसूर बता धौंस जमा रहा था।

लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने उसकी एक सुनी तथा उसके गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह कई बार भागने का प्रयास कर रहा था। लेकिन उत्पाद विभाग की पकड़ मजबूत थी जिससे वह बच नहीं सका। उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कराया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई इसके बाद उन्हें कोर्ट के सामने प्रस्तुत कर दिया गया। गिरफ्तार शराबी की पहचान खिलाफतपुर के जवाहर प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वे स्थानीय पंचायत की मुखिया के भैसूर है। उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह की मानें तो वह कई बार मुखिया का भैसूर होने का हवाला दे धौंस जमा रहा था। लेकिन पुलिस के सामने उसकी एक न चली।