नहीं रहे बक्सर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चौबे, ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

नहीं रहे बक्सर भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय चौबे, ब्रेन हैमरेज से हुई मौत

- वर्ष 1990 व 1995 में दो बार बक्सर से भाजपा के टिकट पर लड़े थे चुनाव

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पार्टी गठन के बाद पहली व दूसरी बार बक्सर विधान सभा के उम्मीद्वार रहें 67 वर्षीय अजय चौबे का निधन हो गया है। उनका निधन शनिवार को ब्रेन हैमरेज के कारण हो गया है। बक्सर सोहनी पट्टी निवासी अजय चौबे की गिनती एक जुझारू नेता के रूप में होती थी। वे भाजपा के साथ ही लंबे समय तक मजदूर यूनियन से भी जुड़े थे तथा मजदूरों की आवाज बनकर उभरे थे। बताया जाता है

कि शनिवार को सुबह उनका ब्रेन हैमरेज हो गया। जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए पहले बक्सर के एक निजी अस्पताल में गए, वहां से रेफर होने के बाद परिजन उन्हें लेकर पटना जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। वे लंबे समय तक सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहे तथा भाजपा की स्थापना के बाद पहली बार भाजपा के सिंबल पर वर्ष 1990 तथा दूसरी बार 1995 में बक्सर विधान सभा से प्रत्याशी बनाए गए थे।

वे अपने पीछे दो पत्नी, दो पुत्र, दो पुत्री समेत नाती पोतों से भरा परिवार छोड़ गए है। बक्सर के मुक्तिधाम चरित्रवन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन की जानकारी मिलते ही जिले के राजनैतिक व सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक जताने वालों में

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी, डा. राजेश सिन्हा, निर्भय राय, डुमरांव नगर अध्यक्ष चुनमुन प्रसाद वर्मा, ग्र्रामीण मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार उर्फ बब्लू पाठक, दीपक यादव, शक्ति राय, संटू मित्रा समेत सैकड़ो अन्य लोग शामिल रहे।