विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

बलिया। बलिया: उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर पर पहुंचे उसके भाई के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया

विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप

केटी न्यूज़/ बलिया

बलिया।  उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर पर पहुंचे उसके भाई के साथ ससुराल पक्ष ने मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया। मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

सोनाडीह निवासी चंदन साहनी अपनी पत्नी मिनी साहनी (30) के साथ रहता था। शनिवार शाम मिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई अजय का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। भाई ने आरोप लगाया कि बहन का गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका के एक बेटा और एक बेटी हैं।