केटीन्यूज/बलिया
आदिवासी क्रांतिवीर धरती बाबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कलेक्ट्रेट में बुधवार को सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने भारत के राजपत्र संविधान अनूसूचित जनजाति आदेश संशोधन अधिनियम- 2002 का अनुपालन करो, गोंड खरवार को अनूसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र सुगमतापूर्वक जारी करो" नारा बुलंद किया गया।

इस अवसर पर जनजाति गोंड व खरवार समुदाय के लोगों ने एक स्वर में कहा कि एक तरफ तो सरकार व जिला प्रसाशन द्वारा जनजाति गौरव दिवस मनाया जाता हैं तो वहीं दूसरी तरफ भारत के राजपत्र, संविधान व शासनादेश कि घोर अवहेलना व अवमानना करते हुए बलिया जिले के आदिवासी जनजाति गोंड खरवार को जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक रूप से परेशान व

उत्पीड़न किया जा रहा हैं। जाति प्रमाण पत्र के लिए आनलाइन आवेदन करने पर आवेदन अस्वीकृत कर दिया जा रहा हैं, जो महामहिम राष्ट्रपति के राजपत्र की घोर अवमानना है। इस मौके पर मंजीत गोंड, विशेश्वर गोंड, जय प्रकाश गोंड, शुभम गोंड, विशाल गोंड, अशोक क़ुमार, रघुनाथ गोंड, विक्रम गोंड, रोहित क़ुमार, अनीश क़ुमार, छोटेलाल गोंड, भुनेश्वर गोंड उपस्थित रहें।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।