निरंजपुर में महिला को गोली मारने के आरोपित के घर से देशी कट्टा बरामद
एक जनवरी की शाम कोरानसराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में मामूली विवाद में अपनी चचेरी भवह को गोली मार जख्मी करने के आरोपित अरूण पासवान पिता चंद्रदीप पासवान के घर से पुलिस एक देशी कट्टा बरामद किया है।
-- फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी, पुलिस ने आर्म्स ऐक्ट के तहत दर्ज किया एफआईआर
केटी न्यूज/डुमरांव
एक जनवरी की शाम कोरानसराय थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव में मामूली विवाद में अपनी चचेरी भवह को गोली मार जख्मी करने के आरोपित अरूण पासवान पिता चंद्रदीप पासवान के घर से पुलिस एक देशी कट्टा बरामद किया है। कोरानसराय थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित अपने घर में अवैध हथियार छिपाया है। इस सूचना पर वरीय अधिकारियों को जानकारी दी गई। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल एक टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान उसके घर से एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि बरामद कट्टे से ही उसने एक जनवरी की शाम अपने चचेरी भवह पर फायरिंग किया था कि उस घटना में किसी दूसरे असलहे का प्रयोग किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि यह जांच में पता चल सकेगा कि उक्त आर्म्स का प्रयोग घटना के दिन किया गया था कि नहीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि आर्म्स बरामद होने के बाद पुलिस द्वारा अरूण पासवान पर आर्म्स ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया जा रहा है।

दूसरी तरफ गोलीबारी में जख्मी महिला पुष्पा देवी पति सुनील पासवान की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। फिलहाल पटना में उसका इलाज जारी है। गौरतलब हो कि एक जनवरी की शाम टोटी के विवाद में अरूण पासवान ने पुष्पा को गोली मार जख्मी कर दिया था। गोली उसके बांह में लगी थी, जिसे पटना में आपरेशन कर निकाल दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंन बताया कि उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

