कोरानसराय थाना परिसर में वृद्ध के आत्महत्या मामले का एसीजेएम ने किया जांच

कोरानसराय थाना परिसर में वृद्ध के आत्महत्या मामले का एसीजेएम ने किया जांच

_ कोरानसराय थाना परिसर में 16 नवंबर को बुजुर्ग ने की थी आत्महत्या

--  विधायक, डीएसपी, थानेदार समेत 18 के खिलाफ दर्ज हुआ था एफआईआर 

केटी न्यूज/ डुमरांव

कोंपवा निवासी स्व यमुना सिंह द्वारा कोरानसराय थाना परिसर में  16 नवंबर की रात आत्महत्या मामले की न्यायिक जांच  शुरू हो गई है। शुक्रवार को एसीजेएम संतोष कुमार कोरान सराय थाना पहुंच इस मामले की जांच किए।  जांच के दौरान वे थाना के अभिलेखों का गहराई से अवलोकन किया तथा मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से कई बिंदुओं पर पूछताछ किया। इसको लेकर पूरे दिन पुलिस कर्मियों में हड़कंप का माहौल कायम रहा। हालाकि इस संबंध में विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है।  गौरतलब है कि एससी एसटी एक्ट के आरोपी कोंपवा 70 वर्षीय स्व यमुना सिंह को  कोरानसराय  पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया था। लेकिन गिरफ्तारी के समय तथा  थाना परिसर में भी पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया था। जिससे उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचा था और रात में वे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए थे।