दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने युवक को सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

केटी न्यूज /आरा 

शनिवार की दोपहर सहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहार बस स्टैंड के समीप हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। युवक की पहचान सहार के कोरनडीहरी गांव निवासी विनोद पासवान के 20 साल के पुत्र प्रिंस कुमार के रुप में की गई है। उसके सीना और गर्दन में गोली लगी है। आनन-फानन में उसे आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही हैं।

बताया जा रहा है कि हमलावर एक बाइक पर दो की संख्या में थे।  घटना के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है की गोली क्यों मारी गई है। पीड़ित युवक की हालत नाजुक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।