राजपुर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन दूबे का आकस्मिक निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत ने दी श्रद्धांजलि

राजपुर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के सक्रिय चेहरों में शुमार रहे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन दुबे का बुधवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। 62 वर्ष की आयु में उन्होंने शहर के सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार उन्हें अचानक हृदयाघात हुआ, जिसके बाद उनका निधन हो गया।

राजपुर के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता मोहन दूबे का आकस्मिक निधन, राजनीतिक व सामाजिक जगत ने दी श्रद्धांजलि

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर के सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के सक्रिय चेहरों में शुमार रहे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मोहन दुबे का बुधवार तड़के आकस्मिक निधन हो गया। 62 वर्ष की आयु में उन्होंने शहर के सिविल लाइन स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार उन्हें अचानक हृदयाघात हुआ, जिसके बाद उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे।राजपुर प्रखंड के ददुरा गांव के मूल निवासी मोहन दुबे लंबे समय से सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों से जुड़े रहे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने किसानों और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके व्यवहार, सरल स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के कारण वे सभी वर्गों के लोगों के बीच लोकप्रिय थे।राजनीतिक जीवन में भी उनकी सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने विभिन्न समय में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के साथ रहकर संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभाईं। हाल के वर्षों में वे जन सुराज अभियान के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और क्षेत्र में जनसंपर्क एवं सामाजिक गतिविधियों में लगातार भाग ले रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंची है।जानने वालों का कहना है कि मोहन दुबे पूरी तरह स्वस्थ दिखाई देते थे और नियमित रूप से सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे। ऐसे में उनके अचानक निधन की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।

अपने पीछे वे पत्नी विमला देवी, दो अविवाहित पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।उनके निधन पर पूर्व सदर विधायक संजय तिवारी, राजपुर मुखिया अनिल सिंह, पूर्व मुखिया सत्येंद्र सिंह, बारूपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मिंटू उपाध्याय, कैथहरकला पैक्स अध्यक्ष विनोदानंद ओझा, हरपुर मुखिया प्रतिनिधि पिंटू राय समेत अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।