गंगा घाटों का होगा जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण - अश्विनी चौबे

गंगा घाटों का होगा जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण - अश्विनी चौबे

- जिले में विकास योजनाओं को लेकर जिलाधिकारी के साथ की बैठक

केटी न्यूज/बक्सर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि गंगा घाटों को आकर्षक एवं स्वच्छ बनाया जाएगा। सभी घाटों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण होगा। इसकी तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने बुधवार को सर्किट हाउस में जिलाधिकारी के साथ जिले में चल रही विकास योजनाएं एवं प्रस्तावित अन्य योजनाओं पर बैठक की। कार्य प्रगति से अवगत हुए।

उन्होंने कहा कि रामरेखा घाट से लेकर सतीघाट और सती घाट से गोलाघाट तक विकास किया जाएगा। अन्य चरणों में विभिन्न घाटों को सम्मिलित किया गया है। जिसे विभिन्न चरणों में विकसित और आकर्षित बनाया जाएगा। बैठक में चौसा पावर प्लांट, लाइट एंड साउंड, गंगा पुल पर जाम की स्थिति सहित जिले के

अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सर्किट हाउस में जनता की समस्याओं से भी अवगत हुए। समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान उनके दर्जनों समर्थक व कार्यकर्ता भी सर्किट हाउस में मौजूद थे।