केसरवानी वैश्य समाज की नई कमेटी का गठन, रमेश केसरी बने अध्यक्ष

डुमरांव के जंगल बाजार स्थित केसरवानी आश्रम में शनिवार को संरक्षक मंडल के सदस्य श्रीकृष्ण कुमार केसरी की अध्यक्षता में केसरवानी वैश्य समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

केसरवानी वैश्य समाज की नई कमेटी का गठन, रमेश केसरी बने अध्यक्ष

__ सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, समाज को संगठित कर शिक्षा, सामाजिक एकता और युवा सहभागिता बढ़ाने का लिया संकल्प

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव के जंगल बाजार स्थित केसरवानी आश्रम में शनिवार को संरक्षक मंडल के सदस्य श्रीकृष्ण कुमार केसरी की अध्यक्षता में केसरवानी वैश्य समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।बैठक में सर्वसम्मति से रमेश केसरी को केसरवानी वैश्य समाज का अध्यक्ष चुना गया। वहीं, तरुण सभा के लगातार तीन बार अध्यक्ष रह चुके अखिलेश केसरी को महामंत्री (सचिव) की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा धीरज केसरी को कोषाध्यक्ष, संजय केसरी को सह-कोषाध्यक्ष, संतोष केसरी (बड़ी गद्दी) एवं संतोष केसरी (शिक्षक), पवन केसरी तथा अनिल केसरी को उपाध्यक्ष बनाया गया।

नई कार्यकारिणी में जय किशन केसरी, अंकित केसरी, अरविंद केसरी और मंटू केसरी को सह सचिव, जबकि दिलीप केसरी एवं मोहन केसरी को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं प्रदीप केसरी, गोरख केसरी सहित कई अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश केसरी ने सभी समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जवाबदेही भी है। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता, युवाओं की भागीदारी, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक उत्थान को प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा तथा समाजहित के कार्यों को पूरी पारदर्शिता और प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और समाज के विकास, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपस्थित लोगों ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर संरक्षक मंडल के मनोज केसरी, महेंद्र केसरी, कृष्ण कुमार केसरी, श्रीकांत राकेश, राजेंद्र केसरी सहित बड़ी संख्या में केसरवानी समाज के लोग उपस्थित रहे।