Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

नए भारत की नींव की है प्रदर्शनी - अश्विनी कुमार चौबे

नए भारत की नींव की है प्रदर्शनी - अश्विनी कुमार चौबे

- ’नया भारत सशक्त भारत’ पर तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का केन्द्रीय मंत्री ने किया उद्घाटन

- केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों पर लगाई गई है फोटो प्रदर्शनी

केटी न्यूज/डुमरांव 

नए भारत की नींव की है प्रदर्शनी - अश्विनी कुमार चौबे

मंगलवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), पटना द्वारा बक्सर के डुमरांव स्थित राजगढ़ में ‘नया भारत सशक्त भारत’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर सीबीसी, पटना के उप निदेशक संजय कुमार, कार्यक्रम प्रमुख सह क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी नवल किशोर झा, सर्वजीत सिंह और अमरेंद्र मोहन मौजूद थे। इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने फीता काट कर फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

नए भारत की नींव की है प्रदर्शनी - अश्विनी कुमार चौबे

किया। उन्होंने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उसकी सराहना की और कहा कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा लगाई गई यह फोटो प्रदर्शनी नए भारत की नींव की प्रदर्शनी है। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता कार्यक्रम बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों पर लगाई गई इस प्रदर्शनी को आमजनों को अवश्य देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत का होगा। 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और उनके अथक प्रयास से हमारा देश विश्व के अग्रिम पंक्ति में आ खड़ा हुआ है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

नए भारत की नींव की है प्रदर्शनी - अश्विनी कुमार चौबे

सीबीसी, पटना के उप निदेशक संजय कुमार ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी सह जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा नए भारत के निर्माण के लिए किए गए कार्यक्रमों जैसे चंद्रयान-3 का परीक्षण, जी 20, अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष, लाइफ मिशन सहित लोगों के कल्याण हेतु चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में आमजनों को अवगत कराना है। फोटो प्रदर्शनी में ख़ास तौर से बिहार के महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं गुमनाम नायकों के दुर्लभ चित्र व गाथा भी प्रस्तुत की गई है।

नए भारत की नींव की है प्रदर्शनी - अश्विनी कुमार चौबे

कार्यक्रम का संचालन करते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने कहा कि इस तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन फोटो प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को मौके पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने बताया

नए भारत की नींव की है प्रदर्शनी - अश्विनी कुमार चौबे

कि फोटो प्रदर्शनी 26 से 28 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजनों के लिए खुली रहेगी। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क रहेगा। कार्यक्रम का संचालन सीबीसी, छपरा के सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी सर्वजीत सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सीबीसी, पटना के कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार सिन्हा ने किया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।