Saturday, 31 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षक अभिषेक त्रिपाठी के निधन से डुमरांव में पसरा मातमी सन्नाटा, हर आंख हुई नम एनएच-922 की चाट में पलटा बालू लदा ट्रक, टला बड़ा हादसा ट्रेन की सीट बनी शराब तस्करी का ठिकाना, बक्सर में दो तस्कर गिरफ्तार नदी पार कर पहुंचाई जा रही थी शराब की खेप, पुलिस की घेराबंदी देख भागे तस्कर गंगा का जलस्तर घटा तो छठ घाटों पर बढ़ी चुनौती, कीचड़ और दलदल से निपटने की तैयारी अर्नब का कहर: दो दिनों की बारिश ने बक्सर को किया बेहाल, किसानों की फसल बर्बाद 3 नवंबर से बिहार में थमेगी शहरों की सफाई, डुमरांव में सफाईकर्मियों ने नगर परिषद को घेरा नीलाम पत्र के 20 मामलों पर डीडीसी की सुनवाई, एक में वसूले गए 50 हजार रुपये डीके कॉलेज में नए विद्यार्थियों का हुआ अभिनंदन, बेहतर भविष्य के लिए दिखाई गई राह जनगणना की तैयारी तेज, चार दिनों तक प्रशिक्षित होंगे जिला व चार्ज स्तरीय अधिकारी मिशन प्रभाकिरण से जगमगाएगा बक्सर, सौर ऊर्जा अपनाने के लिए घर-घर दस्तक दे रहे वार्ड पार्षद बक्सर में तीन नवंबर को लगेगा मेगा जॉब कैंप, 10 कंपनियों में रोजगार पाने का मौका
Keshav Times

माथे पर तिलक व हाथ में रक्षा सूत्र बांध स्कूल पहुंचे पांचवी के छात्र के छात्र को शिक्षक ने पिटा, थाने तक पहुंचा मामला

बक्सर के चुरामनपुर में संचालित होने वाले संत कार्मेल स्कूल में पांचवी कक्षा के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र की गलती बस इतनी थी कि वह माथे पर तिलक लगा स्कूल पहुचा था।

माथे पर तिलक व हाथ में रक्षा सूत्र बांध स्कूल पहुंचे पांचवी के छात्र के छात्र को शिक्षक ने पिटा, थाने तक पहुंचा मामला

- चुरामनपुर में संचालित होने वाले संत कार्मेल स्कूल की है घटना

केटी न्यूज/बक्सर

बक्सर के चुरामनपुर में संचालित होने वाले संत कार्मेल स्कूल में पांचवी कक्षा के एक छात्र की बेरहमी से पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र की गलती बस इतनी थी कि वह माथे पर तिलक लगा स्कूल पहुचा था। जिस पर स्कूल के शिक्षक विंसेट ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही छात्र के परिजन ने औद्योगिक थाने में उक्त शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस मामले में स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि तिलक लगाकर स्कूल में आना प्रतिबंधित है, बावजूद वह छात्र स्कूल को बदनाम करने के लिए तथा अनुशासन तोड़ने के लिए जानबूझकर तिलक लगाकर आया था।

माथे पर तिलक व हाथ में रक्षा सूत्र बांध स्कूल पहुंचे पांचवी के छात्र के छात्र को शिक्षक ने पिटा, थाने तक पहुंचा मामला

पीड़ित छात्र कृष्ण चन्द्र बक्सर के मित्रलोक कॉलोनी निवासी राम राघवेंद्र पंडित का पुत्र है, संत कार्मेल स्कूल के पांचवी क्लास का छात्र है। उसका कसूर मात्र इतना था कि वह माथे पर तिलक तथा हाथ में रक्षा सूत्र बांध स्कूल पहुंच गया था। जिसे देख संस्कृत के शिक्षक विंसेंट उसका बैग फेक दिया तथा घसीटते हुए हाथ पकड़कर क्लास से बाहर निकालने के साथ ही, बेरहमी से पिटाई की। यही नहीं उक्त शिक्षक ने छात्र के माता-पिता को भी अपमानजनक बातें कही और कहा कि तुम्हारे पैरेंट्स कैसे गंवार है, जो तुम्हें तिलक लगा तथा रक्षा सूत्र बांध स्कूल भेज दिए है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चे के परिजन के लिखित शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है।  दोषी पाए जाने के बाद उक्त शिक्षक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिये जांच के आदेश

इस घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। डीईओ अमरेंद्र पांडेय, ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीपीओ को जांच कर पूरी रिपोर्ट सुपुर्द करने का आदेश दिया है। डीईओ ने कहा कि किसी भी छात्र के धार्मिक भावना से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। वही, इस घटना को ले सोसल मीडिया पर कई तरह क चर्चाएं हो रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।