Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

बक्सर पुलिस का डिजिटल कदम, एसपी शुभम आर्य ने किया ई-मालखाना सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

जिले में पुलिसिंग को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने की दिशा में एक बड़ी पहल की गई है। सोमवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) शुभम आर्य ने ई-मालखाना सॉफ्टवेयर का शुभारंभ करते हुए इसे जिले की पारदर्शी और डिजिटल पुलिस व्यवस्था की ओर एक मजबूत कदम बताया।

बक्सर पुलिस का डिजिटल कदम, एसपी शुभम आर्य ने किया ई-मालखाना सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

बक्सर पुलिस का डिजिटल कदम, एसपी शुभम आर्य ने किया ई-मालखाना सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

केटी न्यूज/बक्सर

अब जिले के थानों के मालखानों में रखी हर जब्त वस्तु, सामग्री और दस्तावेज का रिकॉर्ड डिजिटल रूप से ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से मालखाना प्रबंधन न केवल आसान होगा बल्कि उसमें पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। एसपी ने बताया कि प्रथम चरण में इटाढ़ी, धनसोई, बासुदेवा, तिलकराय के हाता और बगेन थाना को इस सुविधा से जोड़ा गया है। अन्य थानों को भी जल्द ही इस प्रणाली में सम्मिलित किया जाएगा।

बक्सर पुलिस का डिजिटल कदम, एसपी शुभम आर्य ने किया ई-मालखाना सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

शुभम आर्य ने कहा कि इस सॉफ्टवेयर से नए थानाध्यक्षों को मालखाना चार्ज लेने में आने वाली दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। क्योंकि अब हर वस्तु का ब्योरा सॉफ्टवेयर में पहले से ही दर्ज रहेगा। इससे समय की बचत होगी और कार्यप्रणाली अधिक सुसंगठित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि निकट भविष्य में जिले के सभी थाने इस डिजिटल प्रणाली से लैस होंगे और बक्सर पुलिस प्रबंधन का उदाहरण बनेंगे।

बक्सर पुलिस का डिजिटल कदम, एसपी शुभम आर्य ने किया ई-मालखाना सॉफ्टवेयर का शुभारंभ

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।