नवरात्र पर बिहार पुलिस के अलग-अलग विंग में काम कर रही 'महिला शक्ति' को दुर्गा के नौ रूपों के रूप में दिखाया,वीडियो हो रही है वायरल

बिहार पुलिस इन दिनों दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने अलग-अलग इकाइयों की उपलब्धियों और कार्यशैली को प्रदर्शित करने के लिए सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है।

नवरात्र पर बिहार पुलिस के अलग-अलग विंग में काम कर रही 'महिला शक्ति' को दुर्गा के नौ रूपों के रूप में दिखाया,वीडियो हो रही है वायरल
Bihar police

केटी न्यूज़/बिहार

बिहार पुलिस इन दिनों दुर्गा पूजा के अवसर पर अपने अलग-अलग इकाइयों की उपलब्धियों और कार्यशैली को प्रदर्शित करने के लिए सोशल मीडिया कैंपेन चला रही है।नवरात्र पर बिहार पुलिस के अलग-अलग विंग में काम कर रही 'महिला शक्ति' को दुर्गा के नौ रूपों के रूप में दिखाया जा रहा है।इस कैंपेन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की मजबूत छवि को लोगों तक पहुंचाना है।बिहार पुलिस में महिलाओं की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में सबसे ज्यादा हैं।  

इस कैंपेन के माध्यम से बिहार पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका और उनकी बढ़ती भागीदारी और पुलिस की सुरक्षा तैयारियों को दिखाया है।बिहार पुलिस के द्वारा अपने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर 6 वीडियो डाले गए हैं।इन वीडियो के जरिए दिखाया गया है कि कैसे बिहार पुलिस के हर विंग में महिलाएं अच्छा काम कर रही हैं।

बिहार पुलिस मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर के एसपी विशाल शर्मा ने पहले दिन एटीएस का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'वो शस्त्र तभी उठाती हैं, जब सामने वाला का हथियार गिराना हो। इन युवा और बहादुर महिलाओं के दिल से सलाम, जिन्होंने नारी शक्ति को चरितार्थ किया है।

आम लोगों का कहना है कि नवरात्र में अपनी महिला शक्ति को दिखाकर बिहार पुलिस ने बहुत अच्छी पहल शुरू की है। इन वीडियो के जरिए दुर्गा के 6 रूपों को अबतक दिखाया जा चुका है। बाकी वीडियो का भी लोगों को इंतजार है कि अब बिहार पुलिस महिला शक्ति के किस रूप से लोगों को रूबरू कराएगी।बिहार पुलिस द्वारा जारी किए जा रहे इन विडीयोज पर लोगों की खूब तारीफें मिल रही हैं।