ठंड लगने के कारण ऑटो चालक की मौत, मिला शव

ठंड लगने के कारण ऑटो चालक की मौत, मिला शव

केटी न्यूज/आरा

संदेश थाना क्षेत्र के तिवारी चक पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की सुबह एक ऑटो चालक का  बरामद किया गया है। चालक का शव ऑटो में ही पड़ा था। मौत का कारण ठंड लगना बताया जा रहा है। मृतक संदेश थाना क्षेत्र के अहपुरा गांव निवासी राजबली साव का 25 वर्षीय पुत्र हरि साव था।

उसके के बड़े भाई संतोष साव ने बताया कि गुरुवार की सुबह हरि ऑटो लेकर घर से सुबह सात निकला था। रात नौ बजे तक वह घर नहीं लौटा।‌ तब खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। इसी बीच शुक्रवार की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि हरि साव मृत अवस्था में अपने ही ऑटो में तिवारी चौक पेट्रोल पंप के पास पड़ा है।

सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसके शव को गांव लाया गया। उन्होंने ठंड लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस की ओर से भी ठंड लगने के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है।

हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। बताया जा रहा है कि हरि साव अपने चार भाई और एक बहन में तीसरे स्थान था। उसके परिवार में मां मानती देवी, पत्नी चानो देवी और पुत्री चंदा है।

घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मौत के बाद मां मानती देवी और पत्नी चानो देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।