बड़ी खबर: दिनहाड़े मुखिया पति को बीच-बजार में दौड़ाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौत

बड़ी खबर: दिनहाड़े मुखिया पति को बीच-बजार में दौड़ाकर अपराधियों ने मारी गोली, मौत
रोते विलखते परिजन

घटना के बाद आरा-सिन्हा रोड़ को जाम किए ग्रमीण

केटी न्यूज/आरा

आरा में अपराधियों ने मुखिया पति की बीच बाजार में दौड़ाकर गोली मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया बाजार में हुई। अपराधियों के द्वारा पश्चिम गुंडी पंचायत की मुखिया अमरावती देवी के पति मुन्ना यादव चार गोली मारी है। जिससे उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मुखिया पति मुन्ना यादव बाइक से कहीं जा रहे थे उसी वक्त दो अपराधी हाथों में हथियार लिए दौड़ते हुए उसका पीछा करने लगे।

वो जैसे ही सड़क पर गिरे पहले एक अपराधी उसके सिर पर गोली दी। मृतक की पहचान कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बभंगावां गांव निवासी पश्चिमी गुंडी पंचायत के वर्तमान मुख्य उमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना  यादव 42 पिता स्व.रामप्रवेश यादव के रूप में हुई। वह पेशे से व्यवसाई थे एवं सरैया बाजार में सरिया एवं गिट्टी का दुकान चलाते थे। सूत्रों के अनुसार मुखिया पति अपने बुलेट से थाना से निकल कर वापस घर लौट रहे थे। तभी पैदल चलकर आए हथियारबंद अपराधियों ने पहले ताबडतोड उन्हें गोली मारी। गोली लगते ही वह बुलेट से गिर पड़े। 

मुखिया पति उमरावती देवी के पति महेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव की फाइल फोटो

वहीं पीछे से आ रहे दूसरे बदमाश ने सिर पर गोली दागी। मुन्ना यादव को 4 गोलियां मारी गईं। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हथियार लहराते हुए फरार हो जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही आरा-सिन्हा मुख्य मार्ग पर सरैया बाजार को मृतक के परिजन एवं आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीचो-बीच रख सड़क जाम कर दिया।  

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस 

सड़क जाम के दौरान मृतक परिजन एवं स्थानीय ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी एवं भोजपुर एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, डीआईयू इंस्पेक्टर शंभू कुमार भगत,बड़हरा थाना इंचार्ज जयंत प्रकाश,कृष्णागढ़ थाना इंचार्ज विवेक कुमार सहित काफी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच लोगों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं। 

मृतक के पुत्र अंकुश कुमार 

मृतक के पुत्र अंकुश कुमार ने बताया कि गांव में ही केस हुआ था। जिसका पंचायती करने के लिए रविवार की सुबह आपने बुलेट पर सवार होकर कृष्णागढ़ थाना गए थे। जब वह पंचायती कर वापस बुलेट से घर लौट रहे थे। उसी दौरान सरैया बाजार पर ही हथियारबंद अपराधियों द्वारा ताबडतोड उन पर गोलियां बरसा दी गई। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अंकुश कुमार ने पश्चिमी गुंडी पंचायत के पूर्व मुखिया पति अंशु उपाध्याय,धनजी यादव,सभापति जादव सहित अन्य लोगों पर पूर्व में झूठा केस करने और पिछले साल होली में उसकी मां को गोली मारने एवं रविवार की सुबह अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

घटना के बाद बाजार में तैनात पुलिस के जवान

ग्रामीणों के अनुसार 19 मार्च 22 को होली के दिन आरोपियों मृतक की पत्नी सह वर्तमान मुखिया उमरावती देवी को भी गोली मारी गई थी। उन्हें चार गोली ही मारी गई थी। उनका इलाज उस वक्त शहर के निजी अस्पताल में कराया गया था। होली के दिन रंग खेलने को लेकर बच्चों में विवाद हुआ था। जिसके बाद अपराधियों द्वारा उनके घर में घुसकर उमीरवती देवी को गोली मारी गई थी। परन्तु इलाज के बाद उनकी जान बच गई।