Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

बिहार एसटीएफ ने दो आर्म्स व 24 गोली के साथ कुख्यात कमल को किया गिरफ्तार

बिहार एसटीएफ ने दो आर्म्स व 24 गोली के साथ कुख्यात कमल को किया गिरफ्तार
लोगो

केटी न्यूज/पटना

बिहार एसटीएफ की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेगुसराय जिले के कुख्यात गोलू सिंह के सदस्य को आर्म्स व जिंदा कारतुसर के साथ गिरफ्तार किया है। यह ऑपरेशन एसटीएफ व बेगुसराय जिले के मटिहानी थाना के संयुक्त ऑपरेशन से संपन्न हुआ। यह जानकारी एसटीएफ ने प्रेस रिलीज जारी कर दी। उनके द्वारा बताया गया सूचना मिली कि बेगूसराय जिला का कुख्यात अपराधी गोलू सिंह गिरोह के कुख्यात वांछित अपराधी खगड़िया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला रहीमनपुर निवासी कमल कुमार पे0 सीताराम चौधरी है वह बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी दियारा क्षेत्र में किसी घटना को अंजाम देनेवाला है।

बिहार एसटीएफ ने दो आर्म्स व 24 गोली के साथ कुख्यात कमल को किया गिरफ्तार

जिसके बाद टीम बनाकर छापेमारी की गई। जहां से अवैध आर्म्स व 24 गोली के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उसे मटिहानी थाना लाया गया। जहां कांड सं0 67/23 में धारा 25(1-बी)ए/ 25(1-एए) 26 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी के पास से दो नाली बंदूक (रेगुलर)-01, देशी पिस्टल (7.65 एम.एम)-01, जिंदा कारतूस (12 बोर का)-22, जिन्दा कारतूस (7.65 एम.एम.)-02, बिंडोलिया-01 बरामद किया गया। कमल के विरूद्ध मटिहानी थाना में कई अपराधिक मामले दर्ज है। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।