जमीन के हिस्से पर विवाद, पेड़ काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में संपत्ति बंटवारे से जुड़े पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन पर अधिकार और पेड़ काटने के मुद्दे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

जमीन के हिस्से पर विवाद, पेड़ काटने को लेकर भिड़े दो पक्ष

केटी न्यूज/नावानगर।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में संपत्ति बंटवारे से जुड़े पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन पर अधिकार और पेड़ काटने के मुद्दे को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष की हसीना बेगम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उनके पिता की मृत्यु के बाद अचल संपत्ति का बंटवारा न्यायालय के आदेश के अनुसार हो चुका है। उनके हिस्से की जमीन पर स्थित एक कदम के पेड़ को दूसरे पक्ष के लोग काटने पहुंचे थे।

विरोध करने पर रुस्तम मियां, अकबर मियां, नूर आलम और असलम मियां ने कथित रूप से मारपीट की, जिसमें वह और उनकी बेटी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष की हलीमा बीबी ने आरोप लगाया है कि मिंटू मियां, मंगरैली खातून, हाजरा, बिक्की तथा जूही ने उनके साथ मारपीट की। उन्होंने भी संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा विवाद के वास्तविक कारणों और घटना की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।