Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ कार्यक्रम का पटना में हुआ आयोजन

आज कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ पर कुशल युवा सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया।यह मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से एक आर्थिक हल, युवाओं को बल और सात निश्चय पार्ट टू के तहत श्रम संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित है।

कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ कार्यक्रम का पटना में हुआ आयोजन
Kushal Youth Programme

केटी न्यूज़/पटना

आज कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ पर कुशल युवा सम्मेलन 2024 का आयोजन किया गया।यह मुख्यमंत्री के सात निश्चय में से एक आर्थिक हल, युवाओं को बल और सात निश्चय पार्ट टू के तहत श्रम संसाधन विभाग, बिहार के अंतर्गत बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित है।इस कार्यक्रम का  शुभारम्भ बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्रवण कुमार, माननीय मंत्री महेश्वर हजारी, विधान पर्षद श्री भगवान  सिंह कुशवाहा और जदयू महासचिव मनीष वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ कार्यक्रम का पटना में हुआ आयोजन

कार्यक्रम में विधान पर्षद श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने भी केवाईपी सेंटर ऑनर्स को संबोधित किया और कहा कि बिहार की तरक्की नीतीश कुमार के नेतृत्व से ही संभव हुई और उनके ही दूरदर्शिता का परिणाम है कि आज 20 लाख से अधिक युवाओं को इस कार्यक्रम से प्रशिक्षण मिल चुका है।  उनके पहले बिहार में कप्यूटर एजुकेशन के बारे में सोचना भी बड़ी बात थी। 

कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ कार्यक्रम का पटना में हुआ आयोजन

इस अवसर पर केवाईपी सेंटर ऑनर्स एसोसिएशन के संरक्षक प्रभात कुमार सिन्हा, अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में मंत्री श्रवण कुमार ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि युवा शक्ति को समृद्ध किये बिना किसी भी प्रदेश का विकास संभव नहीं है।इसलिए यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दूरगामी सोच का परिणाम है युवा कुशल कार्यक्रम। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के विजन के अनुसार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ने का प्रयास है, इसके लिए गुणवत्तापूर्ण और सही दिशा में प्रशिक्षण मिले, ये सुनिश्चित किया जाना जरुरी है।

कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ कार्यक्रम का पटना में हुआ आयोजन

मंत्री महेश्वर हजारी ने कार्यक्रम में मौजूद केवाईपी सेंटर के ऑनर्स से कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ मुख्यमंत्री की कार्यशैली को दूर  तक पहुँचाने की अपील की।उन्होंने कहा कि बालू और पानी होने के बाद भी माननीय मुख्यमंत्री ने अपने कुशल नेतृत्व में बिहार में बदलाव लाने का काम किया है और बिहार को आत्मनिर्भर बनाया है।      

कुशल युवा कार्यक्रम के 8वें वर्षगांठ कार्यक्रम का पटना में हुआ आयोजन

जदयू के महासचिव मनीष वर्मा ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम मुख्यमंत्री के दूरदर्शिता की वजह से संभव हुआ, क्योंकि उन्होंने बिहार को बनाने में युवाओं पर इन्वेस्ट करने को प्राथमिकता दी और आज इसका परिणाम सामने आ रहा है।  मुख्यमंत्री का विजन बिहार के भविष्य में इन्वेस्ट करना रहा है।  इसलिए सात निश्चय योजना के तहत युवाओं के लिए स्टूडेंट क्रेडिट योजना, स्वयं सहायता भत्ता और कुशल युवा कार्यक्रम की शुरुआत की गयी, जिसे आशातीत सफलता मिली।  और इसका अनुसरण आज देश के दुसरे राज्यों ने भी किया।  उन्होंने कहा कि आज स्किल को वर्तमान समय में डिमांड के अनुसार अपग्रेड करने की जरूरत है।  उन्होंने कुशल युवा कार्यक्रम के साथ AI और चैट जीपीटी जैसे एडिशनल स्किल को जोड़ने पर भी बल दिया।  उन्होंने कहा कि नये युवाओं को प्रशिक्षण देने के साथ उससे गुणवता को बढाने का भी लक्ष्य केंद्र संचालक का होना चाहिए।   

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।