बक्सर में 14 वर्षीय किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। किसी तरह उसके चंगुल से जान बचाकर किशोरी अपने घर पहुंची तथा अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया, इसके बाद परिजन उसे लेकर नगर थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

केटी न्यूज/बक्सर
नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया है। घटना बुधवार की बताई जा रही है। किसी तरह उसके चंगुल से जान बचाकर किशोरी अपने घर पहुंची तथा अपने परिजनों को घटना से अवगत कराया, इसके बाद परिजन उसे लेकर नगर थाना पहुंचे। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर एक खंडहर में ले जाकर घटना को अंजाम दिया है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ पाक्सो ऐक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।वहीं, लोगों ने इस घटना की निंदा की है तथा आरोपित को स्पीडी ट्रायल के तहत सजा दिलाने की मांग की है।

