मचा हड़कंप, दस दिन से गायब वृद्ध का मिला कंकाल

मचा हड़कंप, दस दिन से गायब वृद्ध का मिला कंकाल

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवां गांव से दस दिन पहले गायब हुए एक 85 वर्षीय वृद्ध का कंकाल गांव के उत्तर स्थित अहरी से मिला है। कंकाल के पास ही उनका कपड़ा व चप्पल भी मिला है। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

वही स्थानीय पुलिस ने उक्त नर कंकाल को बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार सोवां के 85 वर्षीय गुप्तेश्वर महतो मानसिक रूप से विक्षिप्त थे तथा 13 दिसंबर को अचानक घर से गायब हो गए थे।

इस मामले में उनके पुत्र नंदजी महतो ने स्थानीय थाने में उनके गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस अभी उनकी तलाश कर ही रही थी कि किसी ने गांव के उत्तर स्थित अहरी में एक कंकाल मिलने की जानकारी दी। इसकी सूचना पाते ही नंदजी तथा उसके परिवार के लोग भी वहां पहुंचे तथा कपड़ो व चप्पल के आधार पर उसकी शिनाख्त गुप्तेश्वर के रूप में की।

बताया जाता है कि मृतक का आधे शरीर का ही कंकाल मिला है। अन्य हिस्सों का जानवरों द्वारा खाए जाने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के बेटे ने उसकी शिनाख्त की है तथा किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।