Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी 24 नवंबर को जिले में गूंजेगा ‘सुशासन दिवस : नीतीश संवाद’, जदयू ने कसी कमर छठ घाटों पर सुरक्षा का रहेगा कड़ा पहरा, खतरनाक स्थलों पर लगेंगे लाल झंडे
Keshav Times

सात फेरे ले सात जन्मों तक साथ निभाने वाली ने सात महीने में ही घोंटा पति का गला, मौत

सात फेरे ले सात जन्मों तक साथ निभाने वाली ने सात महीने में ही घोंटा पति का गला, मौत

- ग्रामीणों की सूचना पर हत्यारिन पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

- कोरानसराय थाना क्षेत्र के लहना गांव में बुधवार को अपराह्न हुई हृदय विदारक घटना

- कलह से तंग आ अलग रहते थे माता पिता

केटी न्यूज/डुमरांव

दुनिया में शादी के बंधन से पवित्र कोई बंधन नहीं होता है। सात फेरों में सात जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई जाती है। लेकिन सात महीना पहले ही सात फेरे लेने वाली एक कलियुगी पत्नी ने अपने पति की गला घोंट हत्या कर दी है।

सात फेरे ले सात जन्मों तक साथ निभाने वाली ने सात महीने में ही घोंटा पति का गला, मौत

यह हृदय विदारक घटना बुधवार को अपराह्न कोरानसराय थाना क्षेत्र के लहना गांव में घटित हुई है। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति की हत्या कर भाग रही हत्यारिन को गांव के बधार में दौड़ाकर पकड़ लिया। वही शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया है।

सात फेरे ले सात जन्मों तक साथ निभाने वाली ने सात महीने में ही घोंटा पति का गला, मौत

मिली जानकारी के अनुसार लहना निवासी रास बिहार साह के 22 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार की शादी इसी वर्ष मार्च महीने में इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की सोनी कुमारी नामक युवती से हुई थी। शादी के बाद ससुराल आते ही सोनी अपने सास ससुर से झगड़ने लगी थी। पहले तो पंचायती हुई लेकिन जब बात नहीं बनी तो बेटे बहू की खुशी के लिए रास बिहारी व उसकी पत्नी बेटे से अलग हो गए।

सात फेरे ले सात जन्मों तक साथ निभाने वाली ने सात महीने में ही घोंटा पति का गला, मौत

बुधवार को अपराह्न राजेश कही से घर आया तथा सीधे अपने कमरे में चला गया। थोड़ी देर बाद ही उसके कराहने की आवाज सुन जब उसके मां बाप कमरे में झांके तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। राजेश की पत्नी उसके छाती पर बैठ दोनों हाथों से उसका गला घोंट रही थी, जिससे राजेश का दम घूंट रहा था। पहले तो दोनों उसे बचाने का प्रयास किए। लेकिन जब इनके प्रयास से उनका बेटा अपनी पत्नी के शिकंजे से नहीं छूटा तो दोनों बाहर निकल शोरगुल मचाने लगे।

सात फेरे ले सात जन्मों तक साथ निभाने वाली ने सात महीने में ही घोंटा पति का गला, मौत

आवाज सुन जब पड़ोसी उसके घर आए तो किसी तरह राजेश को उसके चंगुल से बचा आनन फानन में अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन थोड़ी दूर जाते ही उसने प्राण त्याग दिए। वही घटना को अंजाम दे सोनी पैदल ही गांव से बाहर भागने लगी। संयोग से किसी ने इसकी सूचना कोरानसराय पुलिस को दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने उसके भागने की दिशा पुलिस को बताई।

सात फेरे ले सात जन्मों तक साथ निभाने वाली ने सात महीने में ही घोंटा पति का गला, मौत

पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। वही शव को कब्जे में ले पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। वही लोग कलियुगी पत्नी की करतूतों की चर्चा कर रहे थे। कोरानसराय थानाध्यक्ष अभय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।