Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0
Keshav Times

तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तंज कसा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने तंज कसा है।

तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री  ललन सिंह ने तंज कसा
Lalan Singh

केटी न्यूज़/पटना

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने तंज कसा है।जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष ललन सिंह ने तेजस्वी यादव के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी।जिसमें तेजस्वी ने कहा था कि नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बने रहने से विपक्षी दल की अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीतने की संभावना अधिक होगी। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की कुंडली में बिहार में सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है।उन्होंने यह भी दावा किया कि ललन सिंह ने पूर्व में तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद और अपने लिए उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राजद नेता ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।उन्होंने यह भी दावा किया कि ललन सिंह ने पूर्व में तेजस्वी को मुख्यमंत्री पद और अपने लिए उपमुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव दिया था, लेकिन राजद नेता ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था।

तेजस्वी यादव को लेकर केंद्रीय मंत्री  ललन सिंह ने तंज कसा

ललन सिंह ने कहा कि ख्याली पुलाव पकाने दीजिए। वह ख्याली पुलाव ही पकाते रहते हैं। उनकी जन्म कुंडली में बिहार की सत्ता हासिल करना नहीं लिखा हुआ है।केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, 'बिहार के लोग जानते हैं कि तेजस्वी यादव की जन्म कुंडली पर बयानबाजी करने वाले इन नेताओं ने स्वयं आगे बढ़ने के लिए किस तरह की राजनीति की है।'राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने संवाददाताओं से कहा, 'यह मतदाता ही हैं जो राजनीतिक नेताओं की कुंडली लिखते हैं कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा या नहीं बनेगा। लोगों ने पहले ही तेजस्वी जी की कुंडली लिख दी है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे। हमारे नेता  2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।